411 REFERENCE · Wikipedia
चेन्नई में यातायात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|चेन्नई में आई.टी हाइवे, जिसके शिरोपरि एम आर टी एस (चेन्नई) निकलता हुआ दिखाई दे रहा है
चेन्नई दक्षिण भारत के प्रवेशद्वार की भांति प्रतीत होता है, जिसमें अन्ना अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल एवं कामराज अन्तर्देशीय टार्मिनल सहित चेन्नई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का तीसरा व्यस्ततम विमानक्षेत्र है।http://aai.aero/traffic_news/jun2k7annex3.pdf PDF भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण Traffic statistics - Passengers (Intl+Domestic), Annexure IIIC 2007-09-13 https://web.archive.org/web/20070926044903/http://aai.aero/traffic_news/jun2k7annex3.pdf 26 सितंबर 2007 deadhttp://aai.aero/traffic_news/jun2k7annex2.pdf PDF भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण Traffic statistics - Aircraft movements (Intl+Domestic), Annexure IIC 2007-09-13 https://web.archive.org/web/20070926044906/http://aai.aero/traffic_news/jun2k7annex2.pdf 26 सितंबर 2007 dead चेन्नई शहर दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी एशिया, मध्य पूर्व, यूरोप एवं उत्तरी अमरीका के प्रधान बिन्दुओं पर ३० से अधिक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विमान सेवाओं से जुड़ा हुआ है। यह विमानक्षेत्र देश का दूसरा व्यस्ततम कार्गो टार्मिनस है। वर्तमान विमानक्षेत्र में अधिक आधुनिकिकरण और विस्तार कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा श्रीपेरंबुदूर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट लगभग २००० करोड़ रु. की लागत से बनना तय हुआ है।New greenfield airport to be set up near Chennai द हिन्दू http://www.hindu.com/thehindu/holnus/001200705221441.htm May 22, 2007 2007-05-22 https://web.archive.org/web/20121026105518/http://www.hindu.com/thehindu/holnus/001200705221441.htm 26 अक्तूबर 2012 live
शहर में दो प्रधान सागरपत्तन (बंदरगाह) हैं, चेन्नई पोर्ट जो सबसे बडए कृत्रिम बंदरगाहों में एक है, तथा एन्नोर पोर्ट। चेन्नई पोर्ट बंगाल की खाड़ी में सबसे बड़ा बंदरगाह और भारत का दूसरा सबसे बड़ा सागरीय-व्यापार केन्द्र है, जहां ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल, सामान्य औद्योगिक माल और अन्य थोक खनिज की आवा-जाही होती है।http://app.mfa.gov.sg/pr/read_content.asp?View,4753, Business Times Gateway to India for Singapore firms July 6, 2006 2007-09-13 https://web.archive.org/web/20100312232206/http://app.mfa.gov.sg/pr/read_content.asp?View,4753, 12 मार्च 2010 dead एक छोटा बंदरगाह रोयापुरम में भि है, जो स्थानीय मछुआरों और जलपोतों द्वारा प्रयोग होता है।
thumb|left|चेन्नई में एम.आर.टी.एस ट्रेन का स्टेशन
चेन्नई देश के अन्या भागों से सड़क और रेल द्वारा भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहां से पाँच मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग शहर को मुंबई, कोलकाता, तिरुचिरापल्ली, तिरुवल्लुर, तिंडिवनम और पुदुचेरी को जोड़ते हैं। GIS database for Chennai city roads and strategies for improvement Geospace Work Portal http://www.gisdevelopment.net/application/Utility/transport/utilitytr0001.htm 2005-08-04 https://web.archive.org/web/20120717045706/http://www.gisdevelopment.net/application/Utility/transport/utilitytr0001.htm 17 जुलाई 2012 dead चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस, चेन्नई से सभी अन्तर्राज्यीय बस सेवाओं का अड्डा है। यह एशिया का सबसे बड़ा बस-अड्डा है।Dorairaj S http://www.hindu.com/2005/12/28/stories/2005122816740400.htm द हिन्दू Koyambedu bus terminus gets ISO certification December 28, 2005 2007-09-13 https://web.archive.org/web/20111107232736/http://www.hindu.com/2005/12/28/stories/2005122816740400.htm 7 नवंबर 2011 live सात सरकारी यातायात निगम अन्तर-शहरी और अन्तर्राज्यीय बस सेवाएं संचालित करते हैं। बहुत सी निजी बस सेवाएं भि चेन्नई को अन्य शहरों से सुलभ कराती हैं।
चेन्नई दक्षिण रेलवे का मुख्यालय है। शहर में दो मुख्य रेलवे टार्मिनल हैं। चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, जहां से सभी बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोयंबतूर, तिरुवनंतपुरम, इत्यादि के लिए रेल-सुविधा उपलब्ध हैं।http://www.southernrailway.org/sutt/arr-dep.php Sub-urban Train timings Indian Railways 2007-10-06 https://web.archive.org/web/20071011023042/http://southernrailway.org/sutt/arr-dep.php 11 अक्तूबर 2007 dead चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन से प्रायः तमिल नाडु के शहरों की रेल सेवाएं ही उपलब्ध हैं। कुछ निकटवर्ती राज्य के शहरों की भी रेलगाड़ियां यहां से चलती हैं।35 trains to run at higher speed August 27, 2004 http://www.hindu.com/2004/08/28/stories/2004082807870500.htm द हिन्दू 2007-10-04 https://web.archive.org/web/20071013122036/http://hindu.com/2004/08/28/stories/2004082807870500.htm 13 अक्तूबर 2007 live
शहर में लोक-यातायात हेतु बस, रेल, ऑटोरिक्शा आदि सर्व-सुलभ यातायात हैं।
thumb|One of the newer MTC Volvo buses
चेन्नई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क भारत में सबसे पुराना है। इसमें चार ब्रॉड गेज रेल क्षेत्र हैं जो शहर में दो स्थानों चेन्नई सेंट्रल और चेन्नई बीच रेलवे स्टेशन पर मिलते हैं। इन टर्मिनल से शहर में निम्न सेक्टरों के लिए नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं: चेन्नई सेंट्रल/चेन्नई बीच - अरक्कोणम - तिरुट्टनी, चेन्नई सेंट्रल/ चेन्नई बीच – गुम्मिडीपूंडी - सुलुरपेट और चेन्नई बीच – तांबरम - चेंगलपट्टू - तिरुमलपुर (कांचीपुरम)। चौथा सेक्टर भूमि से उच्च स्तर पर है और चेन्नई बीच को वेलाचेरी से जोड़ता है औरशेष जाल से भि जुडआ हुआ है। चेन्नई मेट्रो महानगर में वर्तमान में दो लाइनो में संचालित है जो प्रतिदिन 1 लाख से भी अधिक यात्रियों को संभालती है अन्य मेट्रो लाइनों ओर मेट्रो के भूमिगत जाल का निर्माण कार्य भी प्रगति है।TheCSR Chennai metro work begins April 18, 2008 http://www.hindu.com/2008/04/18/stories/2008041860651200.htm द हिन्दू 2009-07-17 https://web.archive.org/web/20081101201943/http://www.hindu.com/2008/04/18/stories/2008041860651200.htm 1 नवंबर 2008 live
मेट्रोपॉलिटन ट्रांस्पोर्ट कार्पोरेशन {MTC) शहर में बस यातायात संचालित करता है। निगम का २७७३ बसों का बेड़ा २८८ मार्गों पर ३२.५ लाख यात्रियों को दैनिक परिवहन उपलब्ध कराता है।The Growth Metropolitan Transport Corporation (Chennai) Ltd http://www.mtcbus.org/ May 31, 2008 2008-05-31 https://web.archive.org/web/20080526170357/http://mtcbus.org/ 26 मई 2008 dead
शहर के बहुत से मार्गों पर मैक्सी कैब नाम से वैन और सवारी भाड़े पर ऑटोरिक्शा भी चलते हैं, जो बस सेवा का विकल्प देते हैं। चेन्नई की यातायात संरचना अच्छा संपर्क उपलब्ध कराती है, किंतु बड़ती हुई जनसंख्या को देखाते हुए यातायात संकुलन (कंजेशन) और प्रदूषण की समस्याएं भी खड़ी हो गयी हैं। प्रशासन ने इन समस्याओं के समाधान स्वरूप फ्लाईओवर तथा ग्रेड-सेपरेटर निर्माण किये हैं, जिसका शुभारंभ १९७३ में जेमिनी फ्लाईओवर से शहर की सबसे महत्त्वपूर्ण सड़क अन्ना सलाइ से हुआ था।http://www.hindu.com/nic/draftmasterplanii_short.pdf PDF Land Use and Planning Strategy Draft Master Plan – II for Chennai Metropolitan Area Chennai Metropolitan Development Authority p. 60 2007-09-16 https://web.archive.org/web/20070927005157/http://www.hindu.com/nic/draftmasterplanii_short.pdf 27 सितंबर 2007 liveSrivathsan A http://www.hinduonnet.com/thehindu/thscrip/print.pl?file=2007092950161200.htm&date=2007/09/29/&prd=pp& Bridge across time Skyline द हिन्दू September 29, 2007 2007-09-16 https://web.archive.org/web/20110327174358/http://www.hinduonnet.com/thehindu/thscrip/print.pl?file=2007092950161200.htm&date=2007%2F09%2F29%2F&prd=pp& 27 मार्च 2011 dead और हाल ही में तैयार हुआ इस शृंखला की नवीनतम कड़ी काठीपाड़ा फ़्लाईओवर है।
thumb|ChennaiCentral2
सन्दर्भ
श्रेणी:चेन्नई में यातायात
श्रेणी:चेन्नई