411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर कुमार (अभिनेता)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तर कुमार एक भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक, निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हरियाणवी फिल्मों में काम करते हैं। कुमार ने 2004 में रिलीज़ हुई धाकड छोरा सहित बहुत फिल्मों में अभिनय किया है।
कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। वह एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के पूर्व छात्र हैं। उत्तर कुमार का जन्म जाट परिवार में हुआ था। उत्तर कुमार को उनके मंच नाम धाकड़ छोरा से भी जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक और निर्देशक हैं। जन्म 7 अक्टूबर 1973 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में चौधरी राज सिंह और लक्ष्मी देवी के घर में हुआ।
== प्रारंभिक ==
उत्तर कुमार का जन्म 7 अक्टूबर 1973 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बेहता हाजीपुर गांव में हुआ है।
== आजीविका ==
=== पहली और प्रारंभिक भूमिकाएँ ===
उत्तर कुमार की पहली फिल्म थी बावली जोकि फ्लॉप रही।
उत्तर कुमार की फिल्म धाकड़ छोरा ब्लॉकबस्टर हिट रही। वह अपने मंच नाम धाकड़ छोरा के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं।
== विवाद ==
उत्तर कुमार, जिन्हें अभिनेत्री और उनके संगीत एल्बम "राज़ी बोल जा" की सह-कलाकार भव्या गौतम के साथ बलात्कार के आरोप में गाजियाबाद में गिरफ्तार किया गया था।
इससे पहले चमार समुदाय से आने वाले भव्या गौतम ने उत्तर कुमार पर जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।
== फिल्मोग्राफी ==
बावली (2003)
धाकड़ छोरा (2004)
करमवीर (2004)
तड़प (2005)
निकम्मा (2005)
खरदू (2005)
कौन हक़दार (2005)
अकड़ (2005)
सपेरन (2006)
खडतल (2006)
करुणा (2006)
धौंस (2006)
बेधड़क (2006)
सेनापति (2007)
धाकड़ छोरा 2 (2007)
डाक्का (2007)
छत पे (2007)
असर (2007)
झलक (2008)
घमासान (2008)
बेसबर (2008)
अकुंश 2 (2008)
नटखट (2009)
हम दो भगोड़े (2011)
लाट साहब (2012)
कट्टो (2012)
फक्कड़ (2012)
कुणबा
डियर वर्सिस बीयर (2014)
खरडू 2 (2016)
ये कैसा पल दो पल का प्यार (2016)
असर 2 (2016)
कुंवर साहब (2016)
शान (2017)
धाकड़ लवर (2017)
महासंग्राम (2018)
सादगी (2019)
चौकीदार (2019)
बड़ा (2022)
किक्कर (2026)
== सन्दर्भ ==
== बाहरी संबंध ==
औपचारिक जालस्थल
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर उत्तर कुमार