Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऊल्म

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उल्म (Ulm) जर्मनी का एक नगर है जो डैन्यूब नदी के बाएँ किनारे पर स्वाबियन आल्प्स की तराई में स्थित है। डैन्यूब में इस नगर के कुछ ऊपर ईलर तथा कुछ नीचे ब्लाऊ नामक नदियाँ आकर मिलती हैं। डैन्यूब यहाँ जल यातायात के योग्य है। फलस्वरूप यह एक नदी-बंदरगाह के रूप में प्रधान व्यावसायिक केंद्र हो गया है। यहाँ तक नेकर तथा राईन नदियों से भी यातायात होता है। यह चमड़े और ऊन का प्रधान बाजार है तथा यहाँ पर तार की रस्सियाँ, सोहागा, रंग, मक्खन, जूट, लाख, इत्र और सिमेंट तैयार किया जाता है। शराब बनाने, कपड़ा बुनने, लोहा तथा पीतल गलाने का भी कार्य होता है। उल्म अपनी मिलों और फोजी छावनी के कारण भी विख्यात है। center|thumb|500px|उल्म नगर का विहंगम दृष्य श्रेणी:जर्मनी के नगर