411 REFERENCE · Wikipedia
उदयपुर सौर वेधशाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उदयपुर सौर वेधशाला (Udaipur Solar Observatory ( USO)), उदयपुर (राजस्थान, भारत) की फ़तेह सागर झील के एक द्वीप में स्थित है। उदयपुर का आसमान सौर पर्यवेक्षण के लिए काफी अनुकूल है। इस वेधशाला को दक्षिण कैलिफोर्निया की बिग बियर झील में स्थित सौर वेधशाला के तर्ज पर डॉ॰ अरविंद भटनागर की देखरेख में सन् १९७६ में बनवाया गया था। सन् १९८१ से इसका प्रबंधन भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के लिए भौतिकीय अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है।