Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कॉन्सेप्सिओन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|चिली में कॉन्सेप्सिओन की स्थिति। कॉन्सेप्सिओन (स्पेनी: Concepción) चिली का दूसरा सबसे प्रमुख नगर है। यहां की जनसंख्या ८,८९,७२५ (२००२) है। इतिहास कॉन्सेप्सिओन की स्थापना पेड्रो दि वाल्दिविया ने १५५० में बिओबिओ नदी के उत्तर में की थी और जिस पूरे क्षेत्र को आज पेन्को नाम से जाना जाता है। उस समय इसे कॉन्सेप्सिओन देल नूएवो एक्स्त्रेमो (Concepción del Nuevo Extremo) नाम दिया गया। कॉन्सेप्सिओन की नई बसासत कुछ किलोमीटर दूर ला फ्रण्टेरा के उत्तर में हुई थी, जो स्पेनी राज्यक्षेत्र और मापुचे लोगों के क्षेत्रों के बीच की सीमा थी। एक शाही आदेश पर स्पेनी अधिकारियों ने इस अवस्थापन को दो वर्ष बाद औपचारिक मान्यता दी। इसे एक राज्य-चिह्न प्रदान किया गया जो आज तक उपयोग में है। वर्ष १५७०, १६५७, १६८७, १७३० और १७५१ में आए भूकम्पों और सुनामियों के कारण नगर प्रशासन ने इस नगर को इसकी वर्तमान स्थली पर ला बसाया जो बिओ-बिओ नदी से लगता वैली दे ला मोचा नामक स्थान है। २७ फ़रवरी २०१० का भूकम्प २७ फ़रवरी २०१० के दिन यहां ८.८ की तीव्रता वाले के कारण ७०० लोग मारे गए और देशभर में हज़ारों लोग घायल हुए। भूकम्प के बाद, भूवैज्ञानिकों ने ग्लोबल पोज़िशनिंग सैटलाइट (जीपीएस) के आँकड़ों के आधार पर यह बताया की इस भूकम्प के कारण यह नगर अपने स्थान से ३ मीटर पश्चिम में खिसक गया है।Chile quake moves city more than 10 feet https://web.archive.org/web/20100312141611/http://www.cnn.com/2010/WORLD/americas/03/09/chile.earth.shifts/index.html?hpt=T2 12 मार्च 2010 ९ मार्च २०१०। सौभाग्य से, यह नगर भूकम्प के कारण उठे सुनामी से बच गया। भगिनी नगर ब्राज़ील कास्कावेल, ब्राज़ील फ़िलिस्तीन बेथलेहम, फ़िलिस्तीन ईक्वाडोर गुयाकुइल, इक्वाडोर अर्जेण्टीना रोसारियो, अर्जेण्टीना अर्जेण्टीना ला प्लाटा, अर्जेण्टीना न्यूज़ीलैण्ड ऑक्लैण्ड, न्यूज़ीलैण्ड बोलीविया सूक्र, बोलीविया वेनेज़ुएला काराकास, वेनेज़ुएला चित्र दीर्घा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कॉन्सेप्सिओन नगरपालिका श्रेणी:चिली के शहर