411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ी5
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ZEE5 Zee5-official-logo.jpeg सार्वजनिक ओटीटी, स्ट्रीमिंग मीडिया, वीडियो ऑन डिमांड ज़ी एंटर्टेंमेंट एंटरप्राइज़ेस (एस्सेल समूह) भारत मुंबई, भारत https://www.zee5.com/hi वीडियो ऑन डिमांड 14 फरवरी 2018 हिन्दी, बंगाली, गुजराती, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी, मराठी, भोजपुरी, कन्नड, तेलुगू और पंजाबी में
ज़ी5 (ZEE5) एक वीडियो दिखाने वाली ओटीटी वेबसाइट है, जिसका संचालन ज़ी एंटरटैनमेंट लिमिटेड (ज़ील) करता है। इसमें ज़ी और अन्य कुछ चैनलों के धारावाहिकों के अलावा कुछ इसके वास्तविक धारावाहिक और कई नए पुराने फिल्म उपलब्ध हैं। इसे भारत में 14 फरवरी 2018 को 12 भाषाओं के साथ शुरू किया गया था, जो ऑनलाइन वेबसाइट के साथ साथ ही एंड्रॉइड, आईओएस और स्मार्ट टीवी हेतु भी उपलब्ध है। इसने दिसंबर 2019 में 5.6 करोड़ मासिक सक्रिय दर्शक होने का दावा किया।
इतिहास
इस ऑनलाइन प्लैटफ़ार्म की शुरुआत फरवरी 2016 में ओज़ी के नाम से हुई थी। 14 फरवरी 2018 के अनुसार इस सेवा को ज़ी5 से जोड़ दिया गया। यह ज़ी के सारे चैनल जैसे ज़ी टीवी, एंड टीवी, ज़ी कैफे आदि के सारे धारावाहिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। इसमें ओज़ी के कंटैंट मिलाने के बाद ज़िंदगी चैनल के धारावाहिक भी इसमें उपलब्ध हो गए, जो केवल ओज़ी प्लैटफ़ार्म में ही उपलब्ध थे।
इस तरह ज़ी5 में ज़ी के पहले से उपलब्ध वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफ़ार्म, ओज़ी (विज्ञापन आधारित) और डिट्टो टीवी (सदस्यता आधारित) के सारे कंटैंट को जोड़ दिया गया, जो लगभग 1 लाख घंटे के आसपास हैं। इसी के साथ इसमें ज़ी5 ओरिगिनल्स नाम से कुछ वेब सीरीज़ भी डाले गए हैं, जो केवल ज़ी5 में ही इसकी सदस्यता लेने पर देख सकते हैं।
सामग्री
2018 में, ज़ी5 को फिल्मों के अपने मौजूदा रोस्टर के साथ लॉन्च किया गया था, और साथ ही साथ नाना कूची, अमेरिका मपिल्लई, लाइफ़ सही है और करनजीत कौर - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ सनी लियोन जैसे मूल शो की स्ट्रीमिंग की गई, जो दर्शकों में तुरंत हिट हुईं और इसलिए, कंपनी (कम्पनी) अधिक मूल शो का उत्पादन करती रही।
द विल - एक हिंदी नाटक जिसे 'कुनीतारी आहे तिते' नामक एक मराठी भाषा के नाटक से अनुकूलित किया गया है, ज़ी5 पर उपलब्ध है। विशेषता - शर्मिला राजाराम शिंदे, श्रीश्वर, अनिल चरणजीत, अंजु शर्मा, नम्या सक्सेना, पवन चोपड़ा, बृजेन्द्र काला, विक्रम कोचर। द्वारा निर्देशित - अखिलेश जायसवाल, और आईरिस प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित। जुलाई 2019 में, ज़ी5 और अल्टबालाजी ने सामग्री का गठबंधन करने की घोषणा की - ज़ी5 सब्सक्राइबर्स को मौजूदा जी5 सामग्री के अलावा अल्टबालाजी के मूल कार्यक्रमों तक सहज पहुँच प्राप्त होगी।
मोबाइल ऐप
जी5 का मोबाइल ऐप भी है जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन पर ही जी5 की सामग्री देख सकता है।
हिपी
हिपी (HiPi) भारतीय दर्शकों के लिए एक वीडियो साझा करने वाला सोशल प्लेटफॉर्म है जहाँ उपयोगकर्ता अपने स्वयं के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और अपलोड कर सकते हैं और अन्य लोगों द्वारा साझा किए गए वीडियो को देख और संलग्न भी कर सकते हैं। उपयोगकर्ता जी5 ऐप के इस मंच को निःशुल्क में एक्सेस कर सकते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ज़ी5 का https://www.zee5.com/hi आधिकारिक वेबसाइट
श्रेणी:भारतीय जालस्थल
श्रेणी:मनोरंजन जालस्थल