411 REFERENCE · Wikipedia
हवा महल (रेडियो कार्यक्रम)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जयपुर के महल के लिए हवा महल देखें
हवा महल भारत के विविध भारती रेडियो चैनल पर एक लोकप्रीय दैनिक कार्यक्रम है जो हर रात को प्रसारित होता है।Broadcasting: new patron of Hindustani music B. N. Goswami Sharada Pub. House, 1996 9788185616360 http://books.google.com/books?id=zHy4AAAAIAAJ ... spoken word programmes like humorous plays, interviews, talks etc. out of them 'Hawa Mahal' is the most popular programme ... इसके प्रत्येक प्रसारण में किसी एक लेखक की कहानी का नाटकीय रूपांतर करके उसे प्रदर्शित किया जाता है। "मोदी के मतवाले राही" जैसे कुछ अन्य रेडियो कार्यक्रमों के साथ-साथ यह उन चंद-एक प्रोग्रैमों में था जिसे ऐसी कम्पनियों के विज्ञापनों के लिए अनुकूल माना जाता था जो देश-भर में अपनी छवि बनाना चाहती थीं। इसपर विज्ञापन देने की इतनी होड़ लगी रहती थी कि कभी-कभी छह मास तक के लिए सारा विज्ञापन समय बिक चुका होता था।The Indian media business Vanita Kohli SAGE, 2006 9780761934691 http://books.google.com/books?id=hllyb6ymMy0C ... In that year Vividh Bharti, the film music channel of AIR, began accepting commercials. ... Since radio hardly had any competition, airtime and even sponsorships on some really popular programmes — like 'Hawa Mahal' or 'Modi Ke Matwale Rahi' — were booked six months in advance ...
इतिहास
हवामहल विविध भारती के शुरूआती कार्यक्रमों में से एक रहा है। यह नाटिकाओं और झलकियों का कार्यक्रम आज पचास सालों बाद भी उतनी ही लोकप्रियता के साथ चल रहा है। पहले ये रात सवा नौ बजे हुआ करता था। आज इसका समय है रात आठ बजे। हवामहल के लिए पर्याप्त और नाटक देश भर से तैयार करके भेजे जाते हैं। एक समय में फिल्मी कलाकार असरानी, ओम पुरी, ओम शिवपुरी, अमरीश पुरी, दीना पाठक, यूनुस परवेज़ जैसे कई नामी कलाकारों ने हवामहल के नाटकों में अभिनय किया है। हवामहल की कई झलकियां आज भी लोगों की स्मृतियों में हैं। इसकी खास तरह की संकेत-ध्वनि लोगों को अभी भी नॉस्टेलजिक बना देती है।
इन्हें भी देखें
विविध भारती
सन्दर्भ
2
श्रेणी:विविध भारती
श्रेणी:भारत के रेडियो कार्यक्रम
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना