Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मस्जिद ए नबवी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px मस्जिद-ए-नबवी (المسجد النبوي, अल-मस्जिद अल-नबवी), सऊदी अरब के शहर मदीना में वाक़ी इस्लाम का दूसरा मुक़द्दस तरीन मक़ाम है। मक्का में मस्जिद-ए-हरम मुसलमानों के लिए मुक़द्दस तरीन मक़ाम है। जबकि बैतुल मुक़द्दस में मस्जिद-ए-अक़्सा इस्लाम का तीसरा मुक़द्दस तरीन मक़ाम। तारीख़ मस्जिद-ए-नबवी को हुज़ूर रसूले अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने 622 या 623 में तामीर किया था। असल मस्जिद मुस्ततील शकल की था। मशरिक़ से मग़रिब यक इसकी चौड़ाई 63 क्यूबिट (30.05 मीटर) थी और शमाल से जनूब इसकी लम्बाई 70 क्यूबिट (35.62 मीटर) थी। ये कच्ची ईंटों से बनाया गया था और इसकी छत ताड़ के पत्तों और मिट्टी की थी और इसमें ताड़ के तनों से खम्बों बनाए गए थे। छत 7 क्यूबिट (3.60 मीटर) ऊँची थी। बराम्दा खुला छोड़ा गया था। सन् 628 में ख़ैबर की जंग में फ़तेह के बाद इसमें शमाल, मशरिक़ और मग़रिब की तरफ़ विस्तार किया गया और यह तक़रीबन 93 क्यूबिट का वर्ग बन गया।Syed Ahmad Iskandar Syed Ariffin 2005 49-51 ख़लीफ़ा-ए-अव्वल अबु बकर के दौर में मस्जिद में कोई ख़ास तब्दीली नहीं किये गए। 639 में दुसरे ख़लीफ़ा उमर इब्न अल-ख़त्ताब ने मस्जिद को दोबारा वसीय किया और मस्जिद मशरिक़ से मग़रिब 113 क्यूबिट चौड़ी और शमाल से जनूब तक 130 क्यूबिट लम्बी कर दी गयी। छत को 11 क्यूबिट (5.6 मीटर) ऊँचा कर दिया गया।Syed Ahmad Iskandar Syed Ariffin 2005 54 तीसरे ख़लीफ़ा उसमान बिन अफ़्फ़ान ने 649 में पुरानी इमारत को तुड़वा कर मस्जिद को दोबारा तामीर किया। तामीर में दस महीने लगे। शमाल से जनूब मस्जिद 160 क्यूबिट (81.40 मीटर) थी और मशरिक़ से मग़रिब 123 क्यूबिट (62.58 मीटर)। इस तामीर में दीवार पत्थर और चिनाई के मसाले की बनाई गयी थी और पुराने सुतूनों की जगह लोहे के सुतूनों इस्तेमाल या गया था। छत का सागवान की लकड़ी से किया गया।Syed Ahmad Iskandar Syed Ariffin 2005 55-56 निज़ाम हैदराबाद का अतिया निज़ाम हैदराबाद "मीर उस्मान अली खान" ने हज और उमराह के इन मुक़द्दस तरीन मक़ामों पर जाने वाले ज़ाइरीन के लिए मदीना मुनवारा में मस्जिद अल-हरम और मस्जिद अन-नबावी के आसपास तीस से ज़्यादा अज़ीम अश्शान इमारतें बिनाई।Nizam Donated To Saudi Arabia For Maintenance Of Harmain Sharifain From 1911 To 1954 https://deccandigest.com/nizam-donated-to-saudi-arabia-for-maintenance-of-harmain-sharifain/ 14 फरवरी 2021 Deccan Digest 26 अप्रैल 2020 सन्दर्भ टीका 3 ग्रन्थसूची Syed Ahmad Iskandar Syed Ariffin 2005 Architectural Conservation in Islam : Case Study of the Prophet's Mosque Syed Ahmad Iskandar Syed Ariffin Penerbit UTM 2005 9789835203732 श्रेणी:सउदी अरब श्रेणी:मस्जिद श्रेणी:मस्जिदें