Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुनियाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगर आप भारत के उत्तराखंड राज्य की बाराकोट तहसील में स्थित इसी नाम के गाँव पर जानकारी ढूंढ रहें हैं, तो पुनियाल, बाराकोट तहसील वाला लेख देखें पुनियालur پنیال / Punial Map of ghizer.jpg गाहकूच​ ३५,९०० - - ? - - शीना पुनियाल या पूनयाल (پنیال, Punial या Punyal) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के ग़िज़र ज़िले की एक घाटी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ग़िज़र ज़िले की एक तहसील है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय गाहकूच है, जो ग़िज़र ज़िले की राजधानी भी है। पुनियाल वादी की ऊँचाई ५,००० से ९,००० फ़ुट के बीच में है और यह कई पर्यटकों को आकर्षित करती है। पहले ज़माने में यह एक रियासत हुआ करती थी इसलिए इसे कभी-कभी आज भी 'पुनियाल रियासत' या 'पुनियाल जागीर' बुला दिया जाता है। लोग पुनियाल के अधिकतर लोग शीना भाषा बोलने वाले शिया मुस्लिम हैं जो इस्माइली शाखा से सम्बन्ध रखते हैं। इस क्षेत्र पर कभी चित्राल के राजा का क़ब्ज़ा हो गया था और तब यहाँ कुछ सुन्नी परिवार भी आ गए थे जो राजपूत समुदाय के हैं। शिया और सुन्नी अलग-अलग क़ब्रिस्तानों का प्रयोग करते हैं।Muslim Diversity: Local Islam in Global Contexts, The Theological Construction of Conflict, Tor H. Aase, pp. 68, Volume 26 of Nordic Institute of Asian Studies, Psychology Press, 1999, ISBN 9780700711048, ... Punial, for example, is dominated by Ismailis ... some Sunni families reside there. Punial was conquered by a Sunni Raja from Chitral seven generations ago, and the present Sunnis belong to the Rajput qawm descending from the ruling family ... since 1988 they have kept separate final resting places for their dead ... इन्हें भी देखें यासीन वादी ग़िज़र ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर श्रेणी:ग़िज़र​ ज़िला श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान