Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पाचेटिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्च 2026 पाचेटिया (Panchetiya) राजस्थान राज्य के पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन तहसील में स्थित एक ऐतिहासिक गाँव है। यह मध्यकालीन राजस्थानी चारण कवि, इतिहासकार, योद्धा और प्रशासक महाकवि दुरसा जी आढ़ा (1535–1655) से संबंधित माना जाता है। अपने जीवन के अंतिम समय में दुरसा जी आढ़ा अपने पुत्र किसनाजी आढ़ा के साथ पाँचेटिया में निवास करते थे। आढ़ा शाखा के चारण इस गाँव के प्रमुख जागीरदार अथवा ठाकुर माने जाते है ऐतिहासिक महत्व पाचेटिया गाँव में दुरसा जी आढ़ा की स्मृति में बना देवल (स्मारक मंदिर) स्थित है। इसी परिसर में उनके पुत्र किसना जी आढ़ा का मंदिर तथा परिवार के सदस्यों की स्मृति में बनी कई छतरियाँ भी हैं। यह स्थान आढ़ा शाखा के चारण परिवारों के लिए पारंपरिक स्मृति स्थल माना जाता है। देवल परिसर के पास ही स्थित किसनालाव तालाब का निर्माण परंपरागत रूप से दुरसा जी आढ़ा के वंशजों द्वारा कराया गया माना जाता है। लोक परंपराओं के अनुसार इसका निर्माण 52 हाथियों की सहायता से कराया प्रमुख स्थल पाँचेटिया में स्थित प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल निम्नलिखित हैं: 1. दुरसा जी आढ़ा का देवल 2. किसनाजी आढ़ा का मंदिर 3. शिव मंदिर 4. दुरश्याम मंदिर 5. धोलिया महल 6. कालिया महल 7. किसनालाव तालाब दुरसाजी आढ़ा के शासन की जागीरें उंड,‌‌‌‍‌‌‌‌‌‌ धूँदला, नातल कुड़ी, पाँचेटिया, जसवंतपुरा, गोदावास, हिंगोला खुर्द, लुंगिया, पेशुआ, झांकर, साल,डागला, वराल, शेरुवा, पेरुवा, रायपुरिया, दुथारिया, कांगड़ी, तसोल। इनके अलावा, बीकानेर के राजा राय सिंह ने दुरसाजी को चार गांवों की जागीर से सम्मानित किया, जिसकी पुष्टि बीकानेर के इतिहास से होती है। इमारतें और स्मारक === पेशुआ === संपादित करें1. दुरसालाव पेशुआ (तालाब) 2. बालेश्वरी माता मंदिर (मंदिर) 3. कानको दे सती स्मारक (स्मारक) 4. पेशुआ का शाशन थड़ा झांकर संपादित करें1. फुतेला तलाव (तालाब) 2. झांकर का थड़ा पाँचेटिया संपादित करें1. किसनालाव पाँचेटिया (तालाब) 2. शिव मंदिर (मंदिर) 3. दुर(सा)श्याम मंदिर (मंदिर) 4. धौळिया महल (धवल महल) 5. काळिया महल (काला महल) हिंगोला खुर्द संपादित करें1. हिंगोला महल (महल) 2. हिंगोला का तालाब (तालाब) रायपुरिया संपादित करें1. बावड़ी (बावड़ी) का निर्माण,इस बावड़ी का निर्माण मेवाड़ रियासत के रायपुरिया गांव में किया गया था, जहां से पानी पाँचेटिया (मारवाड़) तक पहुंचाया जाता था, क्योंकि आउवा के धरने के बाद दुरसाजी जी ने मारवाड़ के पानी को त्याग दिया था। http://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.444009 Dursa Aarha Rawat saswat 1983