411 REFERENCE · Wikipedia
बेराइट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेराइट (Barite या Baryte) एक खनिज है जिसमें बेरियम सल्फेट (BaSO4) पाया जाता है। इसका रंग सफेद या लाल, चमक काचोपम, कठोरता ३-३.५ तथा आपेक्षिक घनत्व ४.५ होता है।
यह खनिज ऑर्थोरौबिक समुदाय में क्रिस्टलीकृत होता है। आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले की मंगमपेट खान इसके लिए प्रशिद्द है।
== परिचय ==
बेराइट से सफेद वर्णक तैयार किया जाता है। तेल के कूँए खोदते समय गैस को रोकने के लिए बेराइट का प्रयोग होता है। इससे अन्य रसायनक तैयार किए जाते हैं, जिनका उपयोग अनेक कामों में होता है।
यह खनिज अधिकतर चूने की शिलाओं में धारियों में मिलता है। धात्विक निक्षेपों के साथ भी यह खनिज पाया जाता है। इंग्लैंड में वैस्टमोरलैंड काउंटी की सीसे की खदान से बेराइट का एक सौ पाउंड भार का एक क्रिस्टल उपलब्ध हुआ था। भारत के आंध्र प्रदेश बेराइट का सबसे बड़ा उत्पादक है। लगभग ९० प्रतिशत बेराइट यहाँ के कर्नूल और कुडप्पा जिलों से प्राप्त होता है। बेराइट के अन्य महत्वपूर्ण निक्षेप राजस्थान में अलवर के निकट हैं।