411 REFERENCE · Wikipedia
मुख्य क्वांटम संख्या
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्वाण्टम यांत्रिकी में मुख्य क्वांटम संख्या (principal quantum number / संकेत n) इलेक्ट्रान की प्रावस्था को अभिव्यक्त करने वाली चार क्वाण्टम संख्याओं में से एक है। यह संख्या सदा एक पूर्ण संख्या होती है (1, 2, 3...)। n का मान अधिक होने का अर्थ है कि इलेक्ट्रान की स्थितिज ऊर्जा अधिक है (इलेक्ट्रान, नाभिक से कम बल द्वारा बंधा हुआ है।)। यह क्वाण्टम संख्या, इलेक्ट्रॉन की कक्षा की औसत त्रिज्या का भी सूचक है।
मुख्य ऊर्जा स्तर (n) इलेक्ट्रान कोश (shell)1K2L3M4N5O6P7Q
मुख्य क्वांटम संख्या
वह क्वांटम संख्या जो इलेक्ट्रान के कोश को व्यक्त करता है मुख्य क्वांटम संख्या कहलाती है।, इसे (n) से निरुपित करते हैं।
श्रेणी:परमाणु संरचना