411 REFERENCE · Wikipedia
छुपा रुस्तम (2001 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छुपा रुस्तम छुपा रुस्तम.jpg छुपा रुस्तम का पोस्टर मदन मोहला अज़ीज़ सेजवाल आनंद-मिलिंद राजीव कौल आदेश के अर्जुन (संवाद) संजय कपूर, ममता कुलकर्णी, मनीषा कोइराला, राज बब्बर, टिन्नू आनन्द 170 मिनट 2001 भारत हिन्दी
छुपा रुस्तम 2001 में जारी हुई हिन्दी भाषा की रूमानी-थ्रिलर फ़िल्म है। इसका निर्देशन अज़ीज़ सेजवाल द्वारा किया गया और प्रमुख भूमिकाओं में संजय कपूर, ममता कुलकर्णी, मनीषा कोइराला और राज बब्बर हैं।
संक्षेप
निर्मल (संजय कपूर) उद्योगपति है और उसका हमशक्ल राजा एक छोटा चोर है। राजा निशा (मनीषा कोइराला) से प्यार करता है और निर्मल संध्या (ममता कुलकर्णी) से प्यार करता है। निर्मल के पिता के चाय के बागान हैं। पुलिस अधिकारी भीम थापा (राज बब्बर) दोनों को देख चुका होता है। निर्मल के पिता की हत्या हो जाने पर उनकी संपत्ति बेचके पैसे चोरी करने के लिए वह राजा को निर्मल की जगह लेने को कहता है।
बाद में निर्मल को पता चलता है कि उसके पिता की हत्या कर दी गई थी और वह हत्यारे को खोजने निकलता है। इस बीच राजा उसकी जगह लेता है। उनमें से एक की मौत हो जाती है और दूसरा उद्योगपति निर्मल होने का दावा करता है। रहस्य इस पहचान के इर्द-गिर्द घूमता है: या तो वो राजा है या निर्मल। यह पता चलता है कि राजा का पुनर्जन्म हुआ है; एक लड़ाई शुरू हो जाती है और निशा की मौत हो जाती है। निर्मल अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करता है।
मुख्य कलाकार
संजय कपूर — राजा / निर्मल राय
ममता कुलकर्णी — संध्या
मनीषा कोइराला — निशा
राज बब्बर — भीम थापा
टिन्नू आनन्द — मामा मणिकचंद
लक्ष्मीकांत बेर्डे — मालिक
अवतार गिल — सतपाल
सत्येन कप्पू — सतपाल का भाई
मुशताक ख़ान — वकील
अनंत महादेवन — राय बहादुर
नवनीत निशान — राय बहादुर की पत्नी
संगीत
गीत गायक आनंद-मिलिंद आनंद बख्शी ओ बंगला गाड़ी अलका याज्ञनिक 5:31 तू निकला छुपा रुस्तम अलका याज्ञनिक 4:45 ये चाँद कोई दीवाना है अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 5:45 राजा ये क्या करते हो अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 6:08 प्यार में दिल तो अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 6:05 तू है मेरे दिल में हरिहरन, साधना सरगम 5:17
बाहरी कड़ियाँ
0279021 छुपा रुस्तम
श्रेणी:2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में