411 REFERENCE · Wikipedia
अम्बिकाप्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अम्बिकाप्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार (संक्षेप में दिव्य पुरस्कार) साठ महत्वपूर्ण ग्रंथों के सर्जक, यशस्वी उपन्यासकार, कवि, एवं चित्रकार, स्व.अम्बिका प्रसाद दिव्य की स्मृति में १९९७ से दिये जा रहे हैं। इसके लिए साहित्य की सभी विधाओं में, साहित्यिक पत्रिकाओं सहित दिव्य पुरस्कारों एवं दिव्य रजत अलंकरणों के लिए पुस्तकें आमेंत्रित की जाती हैं। उपन्यास विधा हेतु पाँच हजार, कहानी, कविता नाटक, व्यंग्य, पत्रकारिता एवं बाल साहित्य की पुस्तकों पर इक्कीस सौ रूपये के पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। साहित्यिक पत्रिकाओं सहित साहित्य की अन्य श्रेष्ठ कृतियों पर दिव्य रजत अलंकरण प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार साहित्य सदन -अखिल भारतीय अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति समारोह द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
== सन्दर्भ ==