411 REFERENCE · Wikipedia
बोलीविया का संस्कृति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संस्कृति
बोलीविया का संस्कृतिthumb|"कार्निवाल दे ओरुरो" का दृश्य
बोलिविया में भाषा, साहित्य, प्रदर्शन और चित्रकला की उल्लेखनीय परंपरा देखी जा सकती है। पूर्व में अपनी धीमी आर्थिक विकास के कारण, देश में जीवन स्तर का मानक काफी कम है। देश की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है। बोलिविया के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली अन्य भाषाओं में गुयारा, चिरीगुआनो, चिक्विटानो, और क्वेचुआ या आयमार शामिल हैं। देश की लगभग 95% आबादी रोमन कैथोलिक हैं। देश में राष्ट्रीय अवकाशों में स्वतंत्रता दिवस (06 अगस्त), क्रिसमस, ईस्टर और सभी जिला और शहरों के कुछ स्थानीय त्यौहार वर्ष के दौरान मनाए जाते हैं।
कई गानों और नृत्यों में यूरोपीय और स्थानिय दोनों संस्कृतियों के गुण देखने को मिलते हैं। क्यूका यहाँ का राष्ट्रीय नृत्य है, जो चिली से शुरू हुआ था, इसे आमतौर पर त्योहारों के दौरान देखा जा सकता है। कापोराल्स देश में सबसे लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। कैम्बिटस, डॉक्टरेटिटोस, लैलेमराडा, मोरेनादा, पुजले, सूरी सिकुरी और टिंकू, पहाड़ी इलाकों के अन्य पारंपरिक और आम नृत्य हैं। मैदानी इलाकों में लोकप्रिय नृत्यों में चोवेना, मैकेटेरोस और ताक्विरी शामिल हैं। देश का क्षेत्रीय लोक संगीत अलग और अद्वितीय है। संगीत अंडेन क्षेत्रों में त्यौहारों में बजाया जाता है। कुछ धुनों में स्पेनिश प्रभाव साफ देखा जा सकता हैं। आम संगीत वाद्ययंत्रों में कांस्य गोंग, चारंगो, तांबे की घंटी, गुलाबीलो, क्वीना, सिको, चमड़े के ढ़ोलक और तर्का या थारका (बांसुरी) आदि शामिल हैं।
बोलीवियाई व्यंजन के रूप और स्वाद में जलवायु और भूगोल के साथ विविधता देखी जा सकती हैं। देश में कुछ लोकप्रिय व्यंजनों में चंका डी पोलो (चिकन स्टू), चिचारॉन (तला हुआ सूअर का मांस या चिकन), हुमिंता (मकई पेस्ट्री), लवास (मोटी सूप), पिकाते डी पोलो (मसालेदार चिकन), पुचेरो (संयुक्त मांस स्टू), और सैल्टेनास (एक रसदार मांस पाई) आदि शामिल हैं।
फुटबॉल यहाँ व्यापक रूप से खेले जाने वाला खेल है। यहाँ की राष्ट्रीय टीम बोलीविया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम है। रैकेटबॉल दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है।https://www.cochabamba2018.bo/item/articulo/15376 संग्रहीत प्रति 26 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180624035912/https://www.cochabamba2018.bo/item/articulo/15376 24 जून 2018 live https://www.cliffswain.com/where-could-we-take-the-future-of-u-s-racquetball-bolivia-is-a-great-place-to-start/ संग्रहीत प्रति 26 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180624060122/https://www.cliffswain.com/where-could-we-take-the-future-of-u-s-racquetball-bolivia-is-a-great-place-to-start/ 24 जून 2018 dead