Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रुखसाना कौसर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रुखसाना कौसर, भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के कश्मीर के राजौरी जिले के अंतर्गत स्थित कलसियां गांव की एक बहादुर लड़की है। उसने 27 सितंबर 2009 की रात को अपने घर में घुसे लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया, तथा एक अन्य को घायल कर दिया था। उसने और उसके भाई बहनों ने मिलकर आतंकवादियों से जमकर टक्कर ली थी। रुखसाना ने एक आतंकवादी की राइफल छीनकर उसे घटनास्थल पर ही ढेर कर दिया था। इस घटना में रुखसाना के माता-पिता राशिदा और नूर हुसैन घायल हो गए थे। 27 सितंबर की इस घटना से पहले रुखसाना ने कभी बंदूक नहीं पकड़ी थी, लेकिन उस दिन उसने बहादुरी की मिसाल कायम की। भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तथा गृहमंत्री पी चिदंबरम ने भी उसके बहादुरी की तारीफ की। संदर्भ एवं सहायक सामग्री दैनिक हिंदुस्तान, २ नवम्बर २००९ दैनिक जागरण, २ नवम्बर २००९ श्रेणी:भारतीय महिलाएँ