Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समाचार चन्द्रिका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

समाचार चन्द्रिका भवानीचरण बन्द्योपाध्याय द्वारा सम्पादित तथा कोलकाता से प्रकाशित एक साप्ताहिक पत्रिका थी। यह पत्रिका १८२२ में पहली बार प्रकाशित हुई थी। समाचार चन्द्रिका के सम्पादक भवानीचरण बन्द्योपाध्याय पहले सम्वाद कौमुदी के सम्पादक थे। वहाँ जब उनका राजा राममोहन राय के विचारों से मतभेद हो गया तो उन्होने समाचार चन्द्रिका पत्रिका आरम्भ की। समाचार पत्रिका के सम्पादक भवानीचरण उस समय के प्रभावशाली व्यक्ति तथा गद्यसाहित्य के प्रणेताओं में से एक थे। इसका परिणाम यह हुआ कि धीरे-धीरे पत्रिका की प्रसार संख्या में वृद्धि हुई और १८२९ ई॰ के अप्रैल माह से यह सप्ताह में दो दिन प्रकाशित होना आरम्भ हो गयी। श्रेणी:बंगाली समाचार पत्र