411 REFERENCE · Wikipedia
अइमाक़ लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|right| ईरानी भाषाओं के विस्तार का नक्शा
अइमाक़ (ur ایماق, Aimaq) हेरात नगर से उत्तर में पश्चिम-मध्य अफ़्ग़ानिस्तान में और ईरान के ख़ोरासान प्रांत में विस्तृत कुछ ईरानी भाषाएँ बोलने वाले ख़ानाबदोश क़बीलों का सामूहिक नाम है।Tom Lansford -A bitter harvest: US foreign policy and Afghanistan 2003 Page 25 "The term Aimaq means "tribe" but the Aimaq people actually include several different ethnic groups. The classification has come to be used for a variety of nonaligned nomadic tribes"Aymaq https://web.archive.org/web/20120727084405/http://www.iranicaonline.org/articles/aymaq-turk 27 जुलाई 2012 , A. Janata, Ehsan Yarshater (editor), Encyclopædia Iranica Online Edition, Columbia University यह फ़ारसी की कई अइमाक़ उपभाषाएँ बोलते हैं, हालांकि इनके तइमानी और मालेकी उपसमुदायों ने पश्तो भाषा और पश्तून संस्कृति अपना ली है। अफ़्ग़ानिस्तान के ग़ोर प्रान्त में अइमाक़ बहुसंख्यक समुदाय समझे जाते हैं। इसके अलावा यह बड़ी संख्या में हेरात और बादग़ीस प्रान्तों में और कम संख्या में फ़राह, फ़ारयाब, जोज़जान और सर-ए-पोल प्रान्तों में भी रहते हैं।The Afghans https://web.archive.org/web/20140220160958/http://books.google.com.pk/books?id=9kfJ6MlMsJQC&pg=PA18&lpg=PA18&dq=taymani&source=bl&ots=54cpjBlxk3&sig=AfUVu5densvcdWoRFnpJ-e3kgtk&hl=en&sa=X&ei=rEQdT9i8JfDN4QTB5cHyDQ&ved=0CCQQ6AEwAA#v=onepage&q=taymani&f=false 20 फ़रवरी 2014 , Willem Vogel, pp. 18, 382, Wiley-Blackwell, 2002, ISBN 0-631-19841-5, Accessed 23 जनवरी 2012
समुदाय की जड़ें और शाखाएँ
अइमाक़ लोग जातीय रूप से हज़ारा लोगों और ताजिक लोगों से गहरा सम्बन्ध रखते हैं और अफ़्ग़ानिस्तान की सरकारी जनगणना में उन्हें ताजिक समुदाय का हिस्सा गिना जाता है। 'अइमाक़' मंगोल भाषा के अइमग शब्द का एक और रूप है, जिसका अर्थ 'क़बीला' या '(घास) चराने का क्षेत्र' होता है। 'अइमाक़' शब्द में 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़रीब' और 'क़ीमत' के 'क़' से मिलता है। अइमाक़ों की चार मुख्य शाखाएँ मानी जाती है, जिस कारणवश इन्हें 'चहार अइमाक़' भी कहा जाता था (यानी 'चार क़बीले', क्योंकि 'चहार' शब्द फ़ारसी भाषा में 'चार' का ही रूप है)। यह चार मुख्य गुट तइमानी (Taimani), फ़िरोज़कोही (Firozkohi), तैमूरी (Taimuri) और जमशीदी (Jamshidi) हैं। इनके अतिरिक्त कुछ 'अन्य अइमाक़' गुट भी हैं जिन्हें 'अइमाक़-ए-दीगर' कहा जाता है, मसलन ताहिरी, ज़ूरी, मालेकी और मिशमस्त। कुछ स्रोत हज़ारा लोगों को चहार अइमाक़ की एक मुख्य शाखा बताते हैं और तैमूरी को अइमाक़-ए-दीगर में से एक कहते हैं।The Afghans https://web.archive.org/web/20140220160958/http://books.google.com.pk/books?id=9kfJ6MlMsJQC&pg=PA18&lpg=PA18&dq=taymani&source=bl&ots=54cpjBlxk3&sig=AfUVu5densvcdWoRFnpJ-e3kgtk&hl=en&sa=X&ei=rEQdT9i8JfDN4QTB5cHyDQ&ved=0CCQQ6AEwAA#v=onepage&q=taymani&f=false 20 फ़रवरी 2014 , Willem Vogel, pp. 37, Wiley-Blackwell, 2002, ISBN 0-631-19841-5, Accessed 23 जनवरी 2012
अन्य विवरण
अइमाक़ों की कुल संख्या २.५ लाख से २० लाख के बीच अनुमानित की जाती है। इसमें इतना संदेह इसलिए है क्योंकि एक तो अफ़्ग़ानिस्तान उन्हें ताजिकों से अलग नहीं गिनता और दूसरा इनमें से बहुत से बंजारों का जीवन व्यतीत करते हुए जगह-से-जगह जाते हैं। तैमूरी अइमाक़ का रूप-रंग मंगोलियाई होता है और वे मंगोल शैली के यर्तों (तम्बुनुमा घरों) में रहते हैं।"Afghanistan". Encyclopædia Britannica. Ultimate Reference Suite. Chicago: Encyclopædia Britannica, 2008. लेकिन तइमानी, फ़िरोज़कोही और जमशीदी अइमाक़ ईरानियों की तरह दिखते हैं और अक्सर अपने आप को ताजिक बुलाते हैं। हालांकि अइमाक़ हज़ारा लोगों से सम्बंधित हैं, अइमाक़ अधिकतर सुन्नी इस्लाम के अनुयायी होते हैं जबकि हज़ारा ज़्यादातर शिया हैं।
इन्हें भी देखें
हज़ारा लोग
ताजिक लोग
अइमग
संदभ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की जातियाँ
श्रेणी:ईरान की मानव जातियाँ