411 REFERENCE · Wikipedia
समेकित इलेक्ट्रॉनिक वाद प्रणाली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समेकित इलेक्ट्रॉनिक वाद प्रणाली (Integrated Electronic Litigation System (iELS) या eLitigation (eLit)) सिंगापुर की न्यायपालिका द्वारा आरम्भ की गयी एक पहल है जिससे न्यायप्रणाली का और अधिक डिजिटलीकरण करके उसे अधिक दक्ष एवं सुविधाजनक बनाया गया है। यह प्रणाली जनवरी २०१३ में आरम्भ की गयी थी। इस प्रणाली ने पहले से चल रही 'इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग सिस्टम' (EFS) का स्थान लिया है जो सन २००० से चल रही थी।
सन्दर्भ
श्रेणी:सिंगापुर
श्रेणी:इलेक्ट्रॉनिक शासन