Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसन्धान परिषद्

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् (Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS)), भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्‍तशासी निकाय है। यह भारत में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक विधि से शोध कार्य प्रतिपादित करने, उसमें समन्वय स्थापित करने, सूत्रबद्ध करने, उसका विकास करने एवं समुन्नत करने हेतु शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है। परिषद् अपने कार्यों का निष्पादन सम्पूर्ण भारत में स्थित अपने ३० संस्थानों/केन्द्रों/एककों के माध्यम से तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों, अस्पतालों तथा संस्थानों के सहयोगात्मक अध्ययन से भी निष्पादित करती है। परिषद् की अनुसंधानात्मक गतिविधियों में औषधीय पादप अनुसंधान (औषध प्रजाति वानस्पतिक सर्वेक्षण भेषजगुण अभिज्ञानीय, पादप ऊतक संवर्धन) औषधि मानकीकरण, भेषजगुण विज्ञानीय अनुसंधान, आदिवासी स्वास्थ्य रक्षा अनुसंधान, साहित्यिक अनुसंधान एवं प्रलेखीकरण, आदिवासी स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम सम्मिलित हैं। इन्हें भी देखें केंद्रीय आयुर्वेद एवं सिद्ध अनुसंधान परिषद बाहरी कड़ियाँ केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसन्धान परिषद् का जालघर श्रेणी:भारत के अनुसन्धान संस्थान