411 REFERENCE · Wikipedia
नवनीत (हिन्दी पत्रिका)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवनीत हिन्दी की मासिक पत्रिका है। इसके सम्पादक वरिष्ठ लेखक-पत्रकार विश्वनाथ सचदेव हैं।
नवनीत हिंदी डाइजेस्ट मासिक पत्रिका की शुरुआत जनवरी 1952 में स्वर्गीय श्री गोपाल नेवटिया ने की थी जो कि बाद में भारतीय विद्या भवन द्वारा अधिग्रहित कर ली गई। भारतीय विद्या भवन द्वारा इससे पूर्व हिंदी मासिक पत्रिका भारती का प्रकाशन होता था। 71 साल बाद आज भी यह अनवरत प्रकाशित हो रही है।
वर्तमान में इसका नाम परिवर्तित कर भवन्स नवनीत कर दिया गया है.
नवनीत एक सांस्कृतिक साहित्य पत्रिका है जो भारतीय विद्या भवन के मूल्यों और आदर्शों की संवाहक है। प्रतिवर्ष जनवरी माह में इसका विशेषांक निकलता है।
बाहरी सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ
श्रेणी:मासिक पत्रिकाएँ