Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कॅप्लर-२०ऍफ़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|कॅप्लर-२०ई और कॅप्लर-२०ऍफ़ ग्रहों की हमारे सौर मंडल के पृथ्वी और शुक्र ग्रहों से तुलना कॅप्लर-२०ऍफ़ (Kepler-20f) एक ग़ैर-सौरीय ग्रह है जो पृथ्वी से लगभग ९५० प्रकाश वर्षों की दूरी पर लायरा तारामंडल में स्थित कॅप्लर-२० तारे की परिक्रमा कर रहा है। यह पहला ज्ञात ग़ैर-सौरीय ग्रह है जिसका अकार पृथ्वी से मिलता-जुलता है। इसका व्यास (डायामीटर) पृथ्वी के व्यास का लगभग १.०३ गुना है। यह अपने तारे से १.६ करोड़ किलोमीटर की दूरी पर परिक्रमा करता है, जो सूरज से बुध ग्रह (मरक्युरी) की दूरी से भी कम है। इस वजह से इसका सतही तापमान काफी गरम है और ४२७ °सेंटीग्रेड अनुमानित किया गया है। इस तापमान पर इसकी सतह पर पानी होने की कोई संभावना नहीं है और यह अपने तारे के वासयोग्य क्षेत्र में नहीं है।Johnson Michele NASA Discovers First Earth-size Planets Beyond Our Solar System http://www.nasa.gov/mission_pages/kepler/news/kepler-20-system.html NASA 20 दिसम्बर 2011 2011-12-20 https://web.archive.org/web/20190504012546/https://www.nasa.gov/mission_pages/kepler/news/kepler-20-system.html 4 मई 2019 liveHand Eric Kepler discovers first Earth-sized exoplanets 10.1038/nature.2011.9688 20 दिसम्बर 2011 NatureOverbye Dennis Two Earth-Size Planets Are Discovered http://www.nytimes.com/2011/12/21/science/space/nasas-kepler-spacecraft-discovers-2-earth-size-planets.html 20 दिसम्बर 2011 New York Times 2011-12-21 https://www.webcitation.org/6DxnWghEN?url=http://www.nytimes.com/2011/12/21/science/space/nasas-kepler-spacecraft-discovers-2-earth-size-planets.html?_r=0 26 जनवरी 2013 live Moskowitz Clara First Ever 'Earth-Sized' Alien Planets Discovered http://www.foxnews.com/scitech/2011/12/20/first-ever-earth-sized-alien-planets-discovered/ 20 दिसम्बर 2011 Fox News Channel 2011-12-20 https://web.archive.org/web/20111225130859/http://www.foxnews.com/scitech/2011/12/20/first-ever-earth-sized-alien-planets-discovered/ 25 दिसंबर 2011 live इस ग्रह की मिल जाने की घोषणा वैज्ञानिकों ने २० दिसम्बर २०११ को की। इस से पहले ब्रह्माण्ड में मिलने वाले सभी ग़ैर-सौरीय ग्रह पृथ्वी से बड़े थे - या तो वे गैस दानव ग्रह थे और या फिर महापृथ्वी के श्रेणी के बड़े ग्रह थे। पृथ्वी के आकार के ग्रह को देख पाने का अर्थ है कि अब वैज्ञानिकों में इस अकार के ग्रह इतनी दूरी पर खोज निकालने की क्षमता विकसित होनी शुरू हो गई है। इस ग्रह का पता कॅप्लर अंतरिक्ष यान के प्रयोग से लगाया गया। कॅप्लर-२० तारे के मंडल में कुल मिलकर पांच ग्रह ज्ञात हुए हैं और कॅप्लर-२०ऍफ़ से भी छोटा एक ग्रह मिला है जो इस तारे के और भी पास परिक्रमा करता है - इस ग्रह का नामकरण कॅप्लर-२०ई (Kepler-20e) किया गया है। इन्हें भी देखें कॅप्लर-२० तारा ग़ैर-सौरीय ग्रह वासयोग्य क्षेत्र सन्दर्भ 2 श्रेणी:बहिर्ग्रह श्रेणी:लायरा तारामंडल