411 REFERENCE · Wikipedia
ऐनाकोंडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऐनाकोंडा या जलीय अजगर यूनेक्टेस प्रजाति के बड़े साँपों का एक समूह है। वे उष्णकटिबंधीय दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं।
== विवरण ==
ऐनाकोंडा सर्प का एक समूह होता है, लेकिन इसका उपयोग प्रायः केवल एक प्रजाति को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। विशेष रूप से हरा ऐनाकोंडा (यूनेक्टस मुरिनस), जो वज़न की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा साँप है तथा जालीदार अजगर के बाद दूसरा सबसे लंबा साँप है।
== व्युत्पत्ति ==
दक्षिण अमरीकी नाम अनाकौचोआ और ऐनाकाओना पीटर मार्टियर डी'एंजिएरा की एक रिपोर्ट में सुझाया गया था किंतु दक्षिण अमरीकी मूल की अवधारणा पर हेनरी वाल्टर बेट्स ने सवाल उठाया था। वे जो दक्षिण अमरीका की अपनी यात्रा में ऐसे किसी भी समान नाम को खोजने में विफल रहे। 'ऐनाकोंडा' शब्द सीलोन (श्रीलंका) के एक साँप के नाम से लिया गया है, जिसे जॉन रे ने लातिन में अपनी सिनॉप्सिस मेथोडिका ऐनिमलियम (1693) में वर्णित किया है। रे ने डॉ. लेडेन संग्रहालय से टेंक्रेड रॉबिन्सन द्वारा संचित साँपों की एक सूची का उपयोग किया जिसमें इसकी आदत का विवरण एंड्रियास क्लेयर पर आधारित था जिसे सन् 1684 में भीमकाय सर्प के रूप में वर्णित किया गया था। एक ऐसा सर्प जो बड़े जानवरों के शरीर से लिपटकर उनकी हड्डियों को कुचल देता था।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
विक्षनरी पर ऐनाकोंडा की परिभाषा