Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुज़-बाज़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बुज़-बाज़ उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में पाई जाने वाली एक संगीत कठपुतली परंपरा है। इस परंपरा में कठपुतली एक बकरी होती है जिसे चालक की कलाई से जुड़े एक धागे द्वारा नियंत्रित किया जाता है। बकरी को पूरी तरह से लकड़ी से उकेरा गया है और उसपर सौन्दर्य के लिए रंगबिरंगे चूर्ण और कभी-कभी घंटियाँ लगाई जाती है। बकरी दो चीजों का चिह्न है: एक मारखोर अर्थात बदख्शन में रहने वाली बकरी जो सांप खाती है, और दूसरा प्राचीन विश्वास कि पहाड़ी बकरियों के पास जादुई शक्तियाँ थीं। बकरी के अलावा पारंपरिक अफगान संगीत भी शामिल होता है जो प्रदर्शन के दौरान बजता है। बकरी संगीत के साथ ताल में रहता है क्योंकि उसे दोंबरा नामक एक वाद्ययंत्र से जोड़ा रखा जाता है। यह संभव हो पाता है क्योंकि बकरी एक मंच पर होती है जिसमें एक पाइप के माध्यम से एक तार जुड़ा हुआ होता है। तो कठपुतली ना केवल बकरी के नियंत्रण में है बल्कि साथ ही साथ अपना दोंबरा भी बजाती है। सूत्र JSTOR: बज़- बाज: मार्क स्लोबिन द्वारा उत्तरी अफगानिस्तान का एक संगीतमय कठपुतली http://afghanistan.wesleyan.edu . https://web.archive.org/web/20110104202231/http://afghanistan.wesleyan.edu/ 4 जनवरी 2011 पर मार्क स्लोबिन द्वारा टी हाउस संगीत श्रेणी:अफगानिस्तान श्रेणी:अफगानिस्तान का इतिहास श्रेणी:माध्यमानुसार कला का इतिहास