Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जिब्राल्टर सिटी हॉल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जिब्राल्टर सिटी हॉल Gibraltar City Hall क्लब हाउस, क्लब हाउस होटल, कनॉट हाउस नगर ग्रह Gibraltar City Hall 01.jpg मुख्य अग्रभाग Gibraltar जिब्राल्टर में स्थिति रीजेंसी जिब्राल्टर सरकार एंथनी लीमा, जिब्राल्टर के महापौर जिब्राल्टर जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर 36.140853 -5.354454 1819 1874 जिब्राल्टर सिटी हॉल (Gibraltar City Hall), या जिब्राल्टर नगर ग्रह, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का पुराना नगर ग्रह (सिटी हॉल) है। शहर के केंद्र में स्थित सिटी हॉल जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर के पश्चिमी सिरे पर है। इसका निर्माण पुर्तगाली यहूदी मूल के समृद्ध व्यापारी एरन कार्डोज़ो ने वर्ष 1819 में करवाया था जब वह अपने परिवार के साथ जिब्राल्टर में आके बस गया था। कुछ वर्षों तक इस इमारत में क्लब हाउस होटल था। 1874 एक स्पेनी मूल के व्यापारी और बैंकर पाब्लो एंटोनियो लॅरियोस की सम्पत्ति बनने के पश्चात इस इमारत की पुनः बहाली हुई तथा 1922 में लॅरियोस के पुत्र ने यह इमारत जिब्राल्टर औपनिवेशिक अधिकारियों को डाक घर बनाने के लिए बेच दी। परन्तु अंततः यह नगर परिषद की गद्दी बन गई। यह अब जिब्राल्टर के महापौर का आधिकारिक निवास स्थान है। इतिहास left|thumb|200px|मुख्य अग्रभाग का केन्द्रीय अनुभाग। दूसरी मंजिल के केंद्र में यूनाइटेड किंगडम का शाही कुल-चिन्ह बना हुआ है जिसके नीचे जिब्राल्टर का अपना राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह भी है। वर्ष 1819 में बनी सिटी हॉल की इमारत पहले एक निजी मॅनसन थी। उस समय इसका स्वामित्व एरन कार्डोज़ो के पास था जो कि पुर्तगाली यहूदी मूल का समृद्ध व्यापारी था तथा अपने परिवार के साथ जिब्राल्टर में आके बस गया था।(Benady, 18) यह जिब्राल्टर में बना या देखा गया सबसे विशाल निजी मॅनसन था। यह तीन माले की इमारत जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर की सभी इमारतों में सबसे भव्य थी।(Bond, 48) कार्डोज़ो के अपने मॅनसन बनाने से पहले यहाँ एक पुराना चिकित्सालय और ला सेंटा मिज़रीकोर्डीया (अंग्रेज़ी: द होली मर्सी; हिन्दी: पवित्र दया) रोमन कैथोलिक चैपल था तथा बाद में एक कारागृह। चूँकि कार्डोज़ो प्रोटेस्टैंट सम्प्रदाय का अनुयायी नहीं था इसलिए उसे जिब्राल्टर में कानूनी रूप से जमीन खरीदने की अनुमति नहीं थी। हालांकि वह ब्रिटेन की नौसेना के प्रसिद्ध सिपहसालार होरेशियो नेलसन का घनिष्ठ मित्र था तथा युद्ध के दौरान उसने अपना बेड़ा सेना को युद्ध में उपयोग करने के लिए उप्लब्ध कराया था इसलिए उसे आखिरकार जिब्राल्टर में एक जगह अपने घर के निर्माण के लिए दे दी गई। यह जगह अलामीडा (जॉनमैकिन्टौश स्क्वयर के पुराने कई नामों में से एक) में थी तथा उसके सामने शर्त रखी गई थी कि यह नया घर पूरे चौक पर एक आभूषण की तरह होना चाहिए। इस भवन के निर्माण में कुल चालीसा हजार पाउण्ड की धनराशि लगी थी।(Bond, 49) वर्ष 1834 में कार्डोज़ो की मृत्यु के पश्चात यह भवन जॉन एन्सालडो को होटल खोलने के लिए पट्टे पर (लीज़) दे दी गई।Mascarenhas Alice Lombard brings a new sense of history to the role http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=19720 13 नवम्बर 2012 जिब्राल्टर क्रॉनिकल 10 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20100825114401/http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=19720 25 अगस्त 2010 dead इस होटल का नाम था क्लब हाउस होटल। 1874 में इस भवन को धनी व्यापारी और बैंकर पाब्लो एंटोनियो लॅरियोस ने खरीद लिया। जिब्राल्टर में जन्मा लॅरियोस मूल रूप से स्पेनी थी। उसने इस इमारत की पूरी तरह से बहाली कराई। वर्ष 1922 में उसके बेटे पाब्लो लॅरियोस, मार्क्विस ऑफ़ मार्ज़ेलस (जो पैतालीस वर्ष तक रॉयल कैल्पा हंट का मास्टर रहा था), ने यह भवन जिब्राल्टर औपनिवेशिक अधिकारियों को डाक घर बनाने के लिए बेच दी। हालांकि यह अंततः नव निर्मित जिब्राल्टर सिटी काउंसिल (जिब्राल्टर नगर परिषद) की गद्दी बन गया।(Benady, 19) 1926 से यहाँ पर से नगर परिषद गिब्राल्टर की टेलीफोन सेवा को संचालित करती थी। बाद में इस प्रयोजन के लिए भवन की सबसे ऊपरी मंजिल में स्वत: संचालित विनिमय सेवा को भी लगाया गया था।(Constantine, 337)(Romero Frías, 68-69) इसके पश्चात इमारत का विस्तार किया गया जिसके अंतर्गत इसमें एक नई मंजिल जोड़ी गई तथा उत्तर में एक नई शाखा जोड़ी गई। इस पूरे कार्य में इमारत की समरूपता को संशोधित किया गया। निवर्तमान समय में यह जिब्राल्टर के महापौर का आधिकारिक निवास स्थान है। इन्हें भी देखें मेन गार्ड जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट सन्दर्भ 2 ग्रन्थसूची The Streets of Gibraltar 0-948466-37-5 Gibraltar Books 1996 Tito Benady 17–19 300 Years of British Gibraltar 1704-2004 Peter Bond Peter-Tan Publishing Co. 2003 Community and identity. The making of modern Gibraltar since 1704 https://archive.org/details/communityidentit0000cons Stephen Constantine Manchester University Press 978-0-7190-8054-8 2009 Colección Histórico-Tecnológica de Telefónica Rafael Romero Frías Fundación Arte y Tecnología de Telefónica 84-604-9745-3 1994 Madrid es बाहरी कड़ियाँ City Hall (Gibraltar) जिब्राल्टर सिटी हॉल El histórico edificio del City Hall श्रेणी:जिब्राल्टर की इमारतें और संरचनाएँ