411 REFERENCE · Wikipedia
तहरीर चौक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
30.0444 31.2357 title type:landmark_region:EG-C
thumb|300px|१९५८ में तहरीर चौक
thumbnail|ओमर मकरम मस्जिद के पास, ओमर मकरम की मूर्ति — तहरीर चौक, काहिरा
तहरीर चौक (ميدان التحرير Egyptian DIN Mīdān at-Taḥrīr, meˈdæːn ettæħˈɾiːɾ IPA, Liberation Square, मुक्ति/आज़ाद चौक जो की लिबरेशन स्क़्वाएर (बलिदानी चौराहा) के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित शहर का एक बहुत बड़ा चौराहा है। यह काहिरा में राजनीतिक प्रदर्शनों व क्राँतियों का मुख्य केन्द्र है। यहीं पर २०११ में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ विद्रोह व उनका सत्ता से निर्वासन, और मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ हुआ। यह चौराहा इन क्रान्तियों का प्रमुख केन्द्र व गवाह रहा।
इतिहास
यह चौराहा शुरुवात में उन्नीसवीं शताब्दी के मिस्र के शाशक खेदिव इस्माईल के नाम पर इस्माईलिया चौक (ميدان الأسماعيليّة ar Mīdān al-Ismā‘īliyyah) के नाम से जाना जाता था। उन्होंने ही शहर के नये ज़िले की संरचना नील नदी पर पेरिस को अधिकृत किया था। १९१९ में मिस्र की क्रान्ति के बाद से इसका नाम तहरीर चौक (अज़ाद चौक) पड गया। इसे बड़े पैमाने पर तहरीर चौक के नाम से जाना जाने लगा, लेकिन आधिकारिक तौर से इसका नाम १९५२ की मिस्र की क्रान्ति होने तक नहीं बदला। १९५२ की मिस्र की क्रान्ति ने मिस्र को एक लोकतान्त्रिक साम्राज्य से बदलकर तानाशाही गणराज्य में बदल दिया। यह चौराहा २०११ की मिस्र की क्रान्ति का मुख्य केन्द्र था।वैटिकियोटीज़, पैनेईयोटिज़ जे. द मिडिल ईस्ट: फ्रॉम द एंड ऑफ एम्पायर टू द एंड ऑफ द कोल्ड वार १९९७ रॉउटलेज़ १९४
left|thumb|तलात हर्ब मार्ग के उत्तर पश्चिम की ओर, रात में तहरीर चौक का नज़ारा
विशेषताऍं
thumb|मोगम्मा अट्टालिका से दक्षिण की ओर ओमर अकरम की मूर्ति
तहरीर चौक के मध्य में एक अति व्यस्त यातायात परिपथ है। इसके पूर्वोत्तर की ओर एक और चौक है जहाँ राष्ट्र नायक ओमर मकरम की मूर्ति है। जिन्हें १८०७ में नेपोलियन के मिस्र पर आक्रमण के समय दिखाये गये अदम्य साहस के लिए जाना जाता है। उसके पास में ही ओमर मकरम मस्जिद है।http://www.touregypt.net/featurestories/midanaltahrir.htm मिदान अल तहरीर, लिबरेसन स्क़वायर टूर एजिप्ट 30 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20160312105434/http://www.touregypt.net/featurestories/midanalTahrir.htm 12 मार्च 2016 live
यह चौराहा प्रसिद्ध कॉसर अल ऍन मार्ग (Qasr al-Ayn Street) का उत्तरी अंत है, तलात हर्ब मार्ग का पश्चिमी अंत है और कॉसर एल्नील मार्ग ( Qasr el-Nil Street) के रास्ते दक्षिणी भाग को जाते हुए सीधे क़ॉसर अल-नील पुल आता है जो नील नदी के ऊपर बना है।
तहरीर चौक के आसपास मिस्र का संग्रहालय, हाउस ऑफ फोकलोर, नैशनल डेमोक्रैटिक पार्टी-एनडीपी का मुख्यालय, मोग्गमा का सरकारी भवन, अरब लीग का मुख्यालय का भवन, नील होटल, कॉसर एल दोबारा इसाई गिरिजाघर और अमेरिकी विश्वविद्दालय (काहिरा) का परिसर है।
काहिरा मेट्रो तहरीर चौक पर सदात स्टेशन से चलती है, जो कि शहर के व्यापारिक क्षेत्र में मेट्रो प्रणाली के दो रेलमार्गों का संगम है। यह इसे गीज़ा, माडी, हेलवान व काहिरा के दूसरे जिलों से जोडता है। इसके भूमिगत मार्ग (सब वे) चौराहे की व्यस्त सडकों को पैदल चलकर पार करने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराते हैं।
सार्वजनिक प्रयोग व प्रदर्शन
१९७७ में मिस्र के खाद्द दंगों (अंग्रेजी: Egyptian bread riots) से लेकर मार्च २००३ में इराक के खिलाफ अमेरिकी युद्ध के खिलाफ प्रदर्शनों तक तहरीर चौक वर्षों से तमाम सार्वजनिक व राजनीतिक प्रदशनों का परंपरागत केन्द्र बिन्दु रहा है।http://www.pittsburghlive.com/x/pittsburghtrib/s_345537.html एजिप्सियन रेफॉर्मर्स टेकिंग ईट टू द स्ट्रीट्स पिट्सबर्ग ट्रिब्युन रिव्यु हेल, बेट्सी 19 June 2005 30 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20110615161631/http://www.pittsburghlive.com/x/pittsburghtrib/s_345537.html 15 जून 2011 live
२०११ में हुई मिस्र की क्रान्ति
२०११ में हुई मिस्र की क्रान्ति
left|thumb|२०११ में मिस्र की क्रान्ति के दौरान तहरीर चौक पर सेना के वाहन पर चढे हुए प्रदर्शनकारी
तहरीर चौक २०११ में मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों का केन्द्र स्थल था।बीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/11/111123_tahrir_demo_continues_vv.shtml 'काहिरा के तहरीर चौक पर फिर झड़पें २३ नवंबर २०११ २३ नवंबर २०११ https://web.archive.org/web/20111228085605/http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/11/111123_tahrir_demo_continues_vv.shtml 28 दिसंबर 2011 live लगभग ५० हजार प्रदर्शनकारियों ने पहले २५ जनवरी को चौक पर कब्जा कर लिया जिसके दौरान बेतार संप्रेषण प्रणाली (अंग्रेजी: वायरलेस सर्विस) खराब होने की सूचना आई।http://www.almasryalyoum.com/en/news/egyptians-report-poor-communication-services-day-anger-1 एजिप्सियन्स रिपोर्ट पूअर कम्युनिकेसन सर्विसेज़ ऑन डे ऑफ ऐंगर अल्मासरी अल्योउम 25 January 2011 25 January 2011 https://web.archive.org/web/20110228080955/http://www.almasryalyoum.com/en/news/egyptians-report-poor-communication-services-day-anger-1 28 फ़रवरी 2011 live आने वाले दिनों में भी तहरीर चौक इस आंदोलन का प्रमुख केंद्र बना रहा।.बीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/11/111122_egypt_protest_as.shtml तहरीर चौक पर फिर जुटे हज़ारों लोग 22 नवंबर 2011 22 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20111228061851/http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/11/111122_egypt_protest_as.shtml 28 दिसंबर 2011 live २९ जनवरी को मिस्र के लडाकू विमानों ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर उडान भरी, लेकिन प्रदर्शनकारियों का हौसला बढता ही गया। मीडिया में खबरों के अनुसार ३० जनवरी तक प्रदर्शनकारियों की संख्या १ लाख तक पहुंच गई थी।,बीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12320959 एजिप्ट प्रोटेस्टर्स स्टेप अप प्रेसर ऑन होस्नी मुबारक 31 जनवरी 2011 31 जनवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110131230241/http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12320959 31 जनवरी 2011 live ३१ जनवरी को अल ज़जीरा के पत्रकारों ने खबर दी कि प्रदर्शनकारियों की संख्या ढाई लाख तक पहुंच गई है।.अल ज़जीरा समाचार http://blogs.aljazeera.net/middle-east/2011/01/30/live-blog-311-egypt-protests लाइव ब्लॉग ३१/१— एजिप्ट प्रोटेस्ट्स 31 जनवरी 2011 31 जनवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110829110645/http://blogs.aljazeera.net/middle-east/2011/01/30/live-blog-311-egypt-protests 29 अगस्त 2011 live १ फरवरी को यह संख्या १० लाख को पार कर गई। हालॉंकि कुछ मीडिया समूहों द्वारा इतनी भारी संख्या में लोगो के जुटने कि खबरों को राजनैतिक कारणों से बढा चढा कर पेश किया गया हुआ माना गया। स्ट्रेटफॉर के अनुसन्धान के अनुसार प्रदर्शनकारियों कि संख्या कभी भी ३ लाख से ज्यादा नहीं हुई।स्ट्रेटफोर http://www.stratfor.com/analysis/20110131-gauging-size-egyptian-protests गॉज़िंग द साईज ऑफ द एजिप्सियन प्रोटेस्ट्स 31 जनवरी 2011 14 जून 2011 https://web.archive.org/web/20120322090634/http://www.stratfor.com/analysis/20110131-gauging-size-egyptian-protests 22 मार्च 2012 deadस्ट्रेटफॉर http://www.stratfor.com/analysis/20110201-update-size-protests-cairo अपडेट ऑन द साईज ऑफ द प्रोटेस्ट्स इन कायरो 1 फरवरी 2011 14 जून 2011 https://web.archive.org/web/20120120084611/http://www.stratfor.com/analysis/20110201-update-size-protests-cairo 20 जनवरी 2012 dead हालॉंकि यह संख्या भी सत्ता के खिलाफ प्रदर्शनकारियों में व्याप्त असंतोष को दर्शाने के लिए पर्याप्त थी।
thumb|९ फरवरी २०११ को तहरीर चौक पर जुटी लोगों की भीड
तहरीर चौक मिस्र के लोकतन्त्र में विरोध प्रदर्शनों का केन्द्र के तौर पर स्थापित हो चुका था। २ फरवरी को होस्नी मुबारक के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक झडपें शुरु हो गई।बीबीसी http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/02/110212_egypt_chrono_pa तारीख़ दर तारीख़ क्या-कैसे हुआ 2 फ़रवरी, 2011 १२ फ़रवरी, २०११ जिसके बाद ३ फरवरी को शुक्रवार की विदाई के प्रदर्शन हुए। लगातार हिंसक हो रहे प्रदर्शनों और उसे विश्व के तमाम मीडिया समूहों से मिल रही अन्तरराष्ट्रिय प्रतिवेदना (रिपोर्टिग) की वजह से तहरीर चौक बहुत जल्द विश्व भर में प्रसिद्ध हो गया।अल ज़जीरा समाचार http://english.aljazeera.net/news/middleeast/2011/02/20112391254105223.html बैटल ऑफ तहरीर स्क्वाएर 3 फरवरी 2011 3 फरवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110629035529/http://english.aljazeera.net/news/middleeast/2011/02/20112391254105223.html 29 जून 2011 live
इस क्रान्ति के दौरान "Tahrir Square" ميدان التحرير नामक एक फेसबुक पृष्ठ २० लोगों के एक समूह द्वारा चालू रखा गया जिसपर क्रान्ति संबन्धित निरंतर हो रही गतिविधियों की सूचनाऍं अद्दतन होती रहती थी ताकि क्रान्ति से जुडी खबरों को लोगों तक पंहुचाया जा सके जो कि सरकारी प्रेस द्वारा या छुपाई या दबाई जा सकती थीं। फहीम करीम माना एल-नागर first3=लियाम स्टैक एड ओउ http://www.nytimes.com/2011/02/09/world/middleeast/09ghonim.html?_r=1&scp=1&sq=Mona%20El-Nagger&st=cse ईमोसन्स ऑफ ए रिलक्टैंट हीरो गैल्वनाईज़ प्रोटेस्टर्स न्युयॉर्क टाईम्स 8 फरवरी 2011 9 फरवरी 2011 https://web.archive.org/web/20150403003628/http://www.nytimes.com/2011/02/09/world/middleeast/09ghonim.html?_r=1&scp=1&sq=Mona%20El-Nagger&st=cse 3 अप्रैल 2015 live
१० फरवरी को लाखों कि संख्या में प्रदर्शनकारी मिस्र की संसद के सामने पहुंच गए।बीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/02/110209_egypt_latest_psa.shtml मिस्र में संसद के प्रवेशद्वार पर जुटे प्रदर्शनकारी १० फरवरी २०११ १० फरवरी २०११ https://web.archive.org/web/20110211142022/http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/02/110209_egypt_latest_psa.shtml 11 फ़रवरी 2011 live चौक पर केन्द्रित प्रदर्शनों ने मिस्र की सेनाओं को ११ फरवरी को मुबारक सरकार को अपदस्थ करने का एक मौका दे दिया था जिन्होने आधिकारिक तौर पर अपना त्यागपत्र दे दिया।एनडीटीवी http://khabar.ndtv.com/news/world/mubarak-army-330516?q=/news/world/news-330516 मुबारक ने दिया इस्तीफा, तहरीर चौक पर जश्न १२ फरवरी २०११ १२ फरवरी २०११ https://web.archive.org/web/20160304222419/http://khabar.ndtv.com/news/world/mubarak-army-330516?q=%2Fnews%2Fworld%2Fnews-330516 4 मार्च 2016 dead नए उपराष्ट्रपति ओमर सुलेमान ने घोषणा की कि मुबारक ने अपने सारे अधिकार सैन्य परिषद को सौंप दिए हैं।बीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/02/110211_hosni_resigns_vv.shtml मिस्र में मुबारक-बाद का जश्न 12 फरवरी 2011 21 फरवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110214123928/http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/02/110211_hosni_resigns_vv.shtml 14 फ़रवरी 2011 live शाम को हुई इस घोषणा के बाद तहरीर चौक रात भर चले जश्न में डूब गया। लोगों ने सिर ऊँचा रखो, तुम मिस्रवासी हो, जो भी मिस्र से प्यार करता है, आगे आए और मिस्र को बनाए जैसे नारे लगाए। अगले दिन काहिरा वासी पुरुष और महिलाएँ तहरीर चौक पर फिर इकठ्ठा हुए और चौक की सफाई की।बीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12393795 अद हाफ सॉएफ: प्रोटेस्टर्स रिक्लेम द स्पिरिट ऑफ एजिप्ट 13 फरवरी 2011 21 फरवरी 2011 https://web.archive.org/web/20150507084213/http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12393795 7 मई 2015 live
क्रान्ति के बाद
thumb|सुबह के समय तहरीर चौक का नज़ारा, नवंबर २०१२
लोकतंत्र की विजय के जश्न व विदेशी मेहमानों व गणमान्य व्यक्तियों के लगातार हो रहे आगमनों की वजह से तहरीर चौक २०११ में हुई मिस्र की क्रान्ति का प्रतीक बना रहा।बीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12507217 काहिरा में हज़ारों लोगों ने राजनीतिक रैली में हिस्सा लिया। 18 फरवरी 2011 21 फरवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110629125018/http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12507217 29 जून 2011 liveबीबीसी समाचार http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12525310 डेविड कैमरन मेट लोकल्स एराउन्ड तहरीर स्क्वाएर 21 फरवरी 2011 21 फरवरी 2011 https://web.archive.org/web/20120314095241/http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-12525310 14 मार्च 2012 live २०११ की मिस्र की क्रान्ति के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून, कैथरीन एश्टॉन, युरोपिय संघ के विदेश व रक्षा मामलों के शीर्ष प्रतिनिधि, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, अमेरिका की विदेशी मामलों कि संसदीय समिति के प्रमुख जॉन केरी, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री केविन रुड, अमेरिकी फिल्म अभिनेता सीन पेन तहरीर चौक पँहुचने वाली प्रमुख हस्तियों में शुमार थे।
इज़रायल द्वारा गाज़ा की घेराबंदी को तोडने के लिए बनाए गए जहाजी बेडे (फ्रीडम फ्लोटिला II) के एक जहाज़ का नाम इसी चौक के नाम पर तहरीर रखा गया। इसके सवारियों में हारीत्ज़ अखबार की सँवाददाता अमीरा हॉस भी थीं। हालाँकि अंतत: यह बेडा रवाना नहीं हो सका।हॉस अमीरा http://www.haaretz.com/print-edition/news/fear-and-no-clean-clothing-amira-hass-preparing-to-sail-for-gaza-1.369611 फीयर एंड नो क्लीन क्लोथिंग: अमीरा हॉस प्रिपेयरिंग टू सेल फॉर गाज़ा - हारीत्ज़ डेली न्युज़ पेपर | इज़रायल न्यूज़ Haaretz.com 31 जनवरी 2011 28 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20150402232359/http://www.haaretz.com/print-edition/news/fear-and-no-clean-clothing-amira-hass-preparing-to-sail-for-gaza-1.369611 2 अप्रैल 2015 live
जून २०१३ में हुए विरोध प्रदर्शन
मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३
२९ जून २०१३ को तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के त्यागपत्र की मांग करते हुए हज़ारों की संख्या में मिस्र वासी तहरीर चौक पर इकट्ठा हो गए। मिस्र में मुर्सी के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/06/130630_egypt_cairo_tahrir_us_uk_vt बीबीसी २०१३-०६-३० बीबीसी समाचारएजिप्ट: बीबीसी इनसाइड तहरीर स्क्वाएर एमिड डेमोन्स्ट्रेसन्स http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-23116749 30 जून 2013 बीबीसी समाचार 1 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20150524131251/http://www.bbc.co.uk/news/world-middle-east-23116749 24 मई 2015 live वहाँ प्रदर्शनकारियों ने "लोग सत्ता परिवर्तन चाहते हैं," के नारे लगाए।http://english.alarabiya.net/en/News/middle-east/2013/06/30/Egypt-braces-for-June-30-rebellion-as-Mursi-marks-first-year-.html तहरीर स्क्वाएर प्रोटेस्टर्स शो प्रेसिडेन्ट मोर्सी द ‘रेड कार्ड’ अल अरबिया 30 जून 2013 1 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20150402124420/http://english.alarabiya.net/en/News/middle-east/2013/06/30/Egypt-braces-for-June-30-rebellion-as-Mursi-marks-first-year-.html 2 अप्रैल 2015 live
३० तारीख तक यह संख्या हज़ारों में पहुँच गई। काहिरा में २० से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे थे। ३ जुलाई २०१३ को सेना प्रमुख ज़नरल अब्दुल फ़तह अल-सीसी ने राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को हटा दिया और लगातार हो रहे प्रदर्शनों की वजह से मिस्र के संविधान को निरस्त कर दिया। मोर्सी के समर्थकों, अंतरराष्ट्रिय बिरादरी व मीडिया ने इसे सैन्य तख्तापलट का नाम दिया।तख़्तापलट के बाद सुलगता मिस्र, 12 की मौत। http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/07/130706_egypt_protest_update_ml बीबीसी २०१३-०७-०६ बीबीसी समाचार
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
तलात हर्ब मार्ग
en Tahreer Square
श्रेणी:मिस्र का इतिहास
श्रेणी:काहिरा