411 REFERENCE · Wikipedia
ऐतिहासिक स्कॉटलैंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Historic ScotlandAlba Aosmhorऐतिहासिक स्कॉटलैंड वर्तमान लोगो 1991 स्कॉटिश सरकार की एजेंसी लॉंगमोर भवन, एडिनबर्ग स्कॉटलैंड नेतृत्व इयान वालफोर्ड (कार्यकारी) historic-scotland.gov.uk remarks
thumb|एडिनबर्ग में ऐतिहासिक स्कॉटलैंड का कार्यालय
ऐतिहासिक स्कोटलैंड, मूल नाम Historic Scotland (Alba Aosmhor) स्कॉटिश सरकार के अंतर्गत कार्यरत एक संस्था है जिसका काम देश की तमाम ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की देखभाल, रखरखाव व प्रबंधन करना है।
कार्य
जैसा कि इसकी वेबसाइट कहती है:
Historic Scotland was created as an agency in 1991 and was attached to the Scottish Executive Education Department, which embraces all aspects of the cultural heritage, in May 1999. As part of the Scottish Government, Historic Scotland is directly accountable to the Scottish Ministers for safeguarding the nation's built heritage, and promoting its understanding and enjoyment.
अर्थात, हिस्टोरिक स्कॉटलैंड १९९१ में स्कॉटिश राजकीय शिक्षा विभाग से संबद्ध एक एजेंसी के रूप में बनी थी और मई १९९९ में इसके अंतर्गत सभी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की इमारतें थीं। स्कॉटिश सरकार का हिस्सा होने के नाते यह इमारतों की रक्षा करने व उनके प्रचार प्रसार के लिए स्कॉटिश मंत्रियों के प्रति जवाबदेह है।
यह स्कॉटिश विकास विभाग की उत्तराधिकारी संस्था है।
एजेंसी के संरचना दस्तावेज स्कॉटिश मंत्रियों व संस्था के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी के जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हैं।http://www.historic-scotland.gov.uk/framework-document.pdf Framework document 2012 हिस्टोरिक स्कॉटलैंड 17 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20130609200319/http://www.historic-scotland.gov.uk/framework-document.pdf 9 जून 2013 dead इसकी व्यवसायिक योजना इसके लक्ष्यों और प्रदर्शन का निर्धारण करता है।http://www.historic-scotland.gov.uk/corporate-plan-2008-2011.pdf Corporate plan Historic Scotland 17 March 2013 https://web.archive.org/web/20130531013536/http://www.historic-scotland.gov.uk/corporate-plan-2008-2011.pdf 31 मई 2013 dead
संपत्तियाँ
ऐतिहासिक स्कॉटलैंड की सीधी जिम्मेदारी ३६० से ज्यादा सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की देखरेख व सुरक्षा करना है। इनके रखरखाव के खरचे का चौथाई हिस्सा यह इन इमारतों पर लगने वाले प्रवेश शुल्क से निकालती है। इसकी संपत्तियों में निर्देश पुस्तकें, तस्वीरें मीडिया इत्यादि हैं। अपने निर्माण के बाद से इसने युवाओं को इतिहास से जोडने व उसका महत्व समझाने के लिए इन जगहों पर तमाम आयोजन किए हैं। तमाम नए संग्रहालय व प्रयटन केंद्र खोले गये हैं जो इसके अंतर्गत आते हैं। यह कुछ संपत्तियों को होटल के तौर पर भी चलाती है जिनमें से कुछ में शादी-विवाह व अन्य समारोहों के लिये किराए पर भी दिए जाते हैं।
इसकी कुछेक मुख्य संपत्तियाँ हैं:
एडिनबर्ग किला
स्टर्लिंग किला
उर्क़्वार्ह्ट किला
लिन्लिथगो महल
कैर्लावेरॉक किला
स्कारा ब्रे
जार्लश्रॉफ
सदस्यता
इसकी सदस्यता शुल्क चुका कर कोई भी इसके कई आयोजनों का लाभ उठा सकता है, इसकी ४०० से ज्यादा ऐतिहासिक संपत्तियों में कभी भी मुफ्त में आ जा सकता है। इंग्लैंड में अवस्थित संपत्तियों में आधे शुल्क में जा सकता है। सदस्यों को एक तिमाही पत्रिका भी वितरित की जाती है। 'Historic Scotland'.
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक वेबसाइट
श्रेणी:स्कॉटिश वास्तुशास्त्र
श्रेणी:स्कॉटलैंड की सरकारी एजेंसी