411 REFERENCE · Wikipedia
तरावड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तरावड़ी Taraori Prithviraj Chauhan' Fort-2, Taraori, Haryana.jpeg तरावड़ी में पृथ्वीराज चौहान का किला तरावड़ी India Haryana 29.78 76.94 inline, title हरियाणा में स्थिति देश राज्य हरियाणा ज़िला करनाल ज़िला 25944 2011 भाषा प्रचलित हरियाणवी, पंजाबी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 132116 IN-HR HR 05 (निजि) & HR 45 (वाणिज्यिक) लिंगानुपात 747:1000 ♂/♀ www.taraori.in
तरावड़ी (Taraori) भारत के हरियाणा राज्य के करनाल ज़िले में स्थित एक नगर है।"General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018"Haryana: Past and Present https://web.archive.org/web/20170929095707/https://books.google.com/books?id=6n7vV0eiS3YC 29 सितंबर 2017 ," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468"Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859
विवरण
तरावड़ी, जिसका एतिहासिक नाम तराइन था, हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कुरूक्षेत्र व करनाल के मध्य स्थित है। यहाँ पर बासमती चावलों की खेती की जाती है। इन चावलों का निर्यात विदेशों में किया जाता है।
इतिहास
तरावड़ी करनाल की उत्तर दिशा में स्थित ऐतिहासिक शहर है। इतिहास में यह नगर तराइन का युद्ध अथवा तरावड़ी का युद्ध (1191 और 1192) के कारण प्रसिद्ध है, जो कि युद्धों की एक ऐसी शृंखला थी, जिसने पूरे उत्तर भारत को मुस्लिम नियंत्रण के लिए खोल दिया।
औरंगजेब
यहां पर औरंगजेब के पुत्र आजम का जन्म हुआ था। आजम के नाम पर इसका नाम आजमाबाद रखा गया था। बाद में यह आजमाबाद से वापस तरावड़ी हो गया। औरंगजेब ने इसके चारों तरफ दीवार बनवाई थी और चारदीवारी के अन्दर तालाब और मस्जिद का निर्माण भी कराया था। यह तालाब और मस्जिद बहुत खूबसूरत है। इसे देखने के लिए पर्यटक प्रतिदिन यहां आते हैं।
आवागमन
सड़क मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित निकटतम नगर - करनाल, कुरूक्षेत्र।
रेल मार्ग
निकटतम रेलवे स्टेशन - तरावड़ी। रेल मार्ग - दिल्ली अंबाला मुख्य रेल मार्ग।
वायु मार्ग
निकटतम हवाई अड्डा - चंडीगढ़। करनाल में प्रस्तावित।
इन्हें भी देखें
करनाल ज़िला
रोड़
सन्दर्भ
श्रेणी:हरियाणा के शहर
श्रेणी:करनाल ज़िला
श्रेणी:करनाल ज़िले के नगर
श्रेणी:पृथ्वीराज चौहान