411 REFERENCE · Wikipedia
पंजशीर प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|200px|अफ़्ग़ानिस्तान का पंजशीर प्रान्त (लाल रंग में)
thumb|200px|पंजशीर वादी में भेड़ें
पंजशीर (फ़ारसी: ur پنجشیر, अंग्रेजी: Panjshir ; शाब्दिक अर्थ : "पाँच शेर") अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ३,६१० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग १.४ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी बाज़ारक (ur بازارک) शहर है। यहाँ के ज़्यादातर लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं। पंजशीर प्रान्त में मशहूर पंजशीर वादी आती है और इसे अप्रैल २००४ में परवान प्रान्त को बांटकर बनाया गया था।
नाम
'शीर' शब्द वही है जो हिन्दी में 'शेर' के रूप से जाना जाता है, हालांकि फ़ारसी में इसका अर्थ 'सिंह' (बबर शेर) होता है जबकि हिन्दी में इसका अर्थ 'बाघ' होता है। 'पंजशीर' का मतलब 'पाँच सिंह' है। यह नाम पाँच भाईयों के सम्मान में रखा गया है जिन्होनें १०वीं शताब्दी ईसवी में महमूद ग़ज़नी ले लिए यहाँ एक दुर्गम नदी पर बाँध डाला था।Afghanistan https://web.archive.org/web/20160424063342/https://books.google.com/books?id=PjhP76JaVgkC 24 अप्रैल 2016 , Paul Clammer, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74059-642-8, ... The name Panjshir means 'Five Lions', for five brothers from the valley who miraculously dammed a river for Sultan Mahmoud of Ghazni in the 10th century AD ...
इन्हें भी देखें
बाज़ारक
परवान प्रान्त
अफ़्ग़ानिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पंजशीर प्रान्त
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत