Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमर चित्र कथा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमर चित्र कथा इण्डियन बुक हाउस द्वारा प्रकाशित कॉमिक पुस्तकों का एक प्रसिद्ध शृंखला है, जो भारतीय इतिहास, पुराण, और लोककथाओं पर आधारित कहानियाँ प्रस्तुत करता है। यह प्रकाशन अपनी सरल और आकर्षक कला शैली के लिए जाना जाता है, जो बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए समान रूप से मनोरंजक और शिक्षाप्रद है। अमर चित्र कथा 1967 से भारत का मनोरंजन करने के साथ-साथ उसे नीति की शिक्षा देती आयी है। ये बच्चों में राष्ट्रवादी विचार भरने का कार्य भी करतीं हैं। इन चित्र-कथाओं को आरम्भ करने का श्रेय श्री अनंत पई को जाता है । राज कॉमिक्स के लिए काम कर चुके श्री दिलीप कदम जी और स्वर्गीय श्री प्रताप मलिक जी अमर चित्र कथा के लिए भी कला बना चुके हैं। लोक कथाएँ, इतिहास, पौराणिक कथाएँ, महान हस्तियों की जीवनियाँ, किवदंतियां, आदि अमर चित्र कथा की मुख्य आधार होती थीं। इनका लगभग 20 भारतीय और 10 विदेशी भाषाओ में अनुवाद हो चुका है। लगभग 3 दशको अमर चित्र कथा देश भर में छाई रही और अब भी इनकी प्रतियाँ प्रमुख पुस्तक की दुकानों पर मिल जायेंगी। 2007 में ACK Media ने अमर चित्र कथा के अधिकार ले लिए और सितम्बर 2008 में उन्होंने अमर चित्र कथा पर एक नई वेब साईट आरम्भ की। इन्हें भी देखिये अनन्त पई अमर चित्रकथाओं की सूची (List of Amar Chitra Katha comics) बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालस्थल ACK Media at the Grand Comics Database सन्दर्भ कथा, अमर चित्र श्रेणी:भारतीय काॅमिक्स श्रेणी:भारतीय साहित्य