411 REFERENCE · Wikipedia
सरस्वतीचन्द्र (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सरस्वतीचन्द्र सरस्वतीचंद्र.jpg सरस्वतीचन्द्र का पोस्टर विवेक गोविन्द सरैया कल्याणजी-आनंदजी एस. अली रज़ा (संवाद) सरस्वतीचन्द्र नूतन, मनीष, दुलारी 1968 भारत हिन्दी
सरस्वतीचन्द्र १९६८ में बनी एक काली-सफ़ेद चलचित्र है। इसे गोविन्द सरैया ने निदेशित किया है और इसके मुख्य कलाकार हैं नूतन और मनीष। यह हिन्दी फ़िल्म की आख़िरी काली-सफ़ेद सिनेमा है।http://www.imdb.com/title/tt0148706/#comment IMDB User Review imdb.com 17 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130306021611/http://www.imdb.com/title/tt0148706/#comment 6 मार्च 2013 live
यह फ़िल्म गुजराती भाषा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है जिसे गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी ने लिखा था जो बीसवीं सदी के शुरुआती काल के प्रसिद्ध गुजराती लेखक थे। इस फ़िल्म को उत्कृष्ट छायांकन और उत्कृष्ट संगीत के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिले थे।http://www.downmelodylane.com/national.html National Awards downmelodylane.com 17 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130507233206/http://www.downmelodylane.com/national.html 7 मई 2013 dead
संक्षेप
सरस्वती (मनीष) उसकी सौतेली माँ द्वारा उदासीनता के साथ पाला जाता है और फिर भी वह एक उदार व्यक्ति के रूप में बड़ा होता है। उसके अपने विचार हैं जो वह अपने पिता के साथ बांटता नहीं है। उसके पिता उसकी शादी एक अमीर परिवार की पढ़ी-लिखी लड़की कुमुद (नूतन) के साथ तय कर देते हैं, लेकिन क्रान्तिकारी सरस्वती इस रिश्ते को मंज़ूर नहीं करता है। फिर भी वह कुमुद को चिट्ठी लिखता है और उस ज़माने की रीतियों के विपरीत कुमुद से मिलने चला जाता है। वहाँ उनका प्रेम परवान चढ़ता है और दोनों मंगेतर एक दूसरे के आशिक़ हो जाते हैं। लेकिन तक़दीर को कुछ और ही मंज़ूर है। कुमुद की शादी रमेश देव से हो जाती है जोकि एक बिगड़ा शराबी अमीर आदमी है, वो कुमुद को बहुत तंग करता है उसके वेशया के साथ संबंद है। एक बार एक झगड़े मे उसके साथों खून हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है । कुमुद अपने देवर का लालन पोषण करने की ठान लेती है । सरस्वती जोकि अब सन्यासी बनने की तैयारी कर रहा है तब कुमुद उसे समझती है की सन्यासी बनना ठीक नहीं है एक उसके लिए और फिर उसकी बात मान कर सरस्वती कुमुद की छोटी बहन से शादी कर लेता है ।
मुख्य कलाकार
नूतन
मनीष
विजया चौधरी
रमेश देव
सुलोचना लाटकर
बी एम व्यास
सीमा देव
सुरेन्द्र
सुलोचना चटर्जी
बाबू राजे
दुलारी
शिवराज
प्रवीन कौल
संगीत
इस फ़िल्म में गीत इन्दीवर के हैं और संगीत कल्याणजी-आनन्दजी ने दिया है।
+सरस्वतीचन्द्र के गीत#गीतगायक१चन्दन सा बदनमुकेश२चन्दन सा बदनलता मंगेशकर३छोड़ दे सारी दुनियालता मंगेशकर४हमने अपना सब कुछ खोयामुकेश५फूल तुम्हें भेजा है ख़त मेंलता मंगेशकर, मुकेश६ओ मैं तो भूल चली बाबुल का देसलता मंगेशकर
नामांकन और पुरस्कार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0148706 सरस्वतीचन्द्र
श्रेणी:1968 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में