411 REFERENCE · Wikipedia
संविधान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संविधान (बहुविकल्पी)
thumb|भारतीय संविधान की प्रस्तावना
संविधान ( 'सम्' + 'विधान' ), मूल सिद्धान्तों का एक समुच्चय है, जिससे कोई राज्य या अन्य संगठन अभिशासित होते हैं।The New Oxford American Dictionary, Second Edn., Erin McKean (editor), 2051 pages, May 2005, Oxford University Press, ISBN 0-19-517077-6.
वह किसी संस्था को प्रचालित करने के लिये बनाया हुआ संहिता (दस्तावेज) है। यह प्रायः लिखित रूप में होता है। यह वह विधि है जो किसी राष्ट्र के शासन का आधार है; उसके चरित्र, संगठन, को निर्धारित करती है तथा उसके प्रयोग विधि को बताती है, यह राष्ट्र की परम विधि है तथा विशेष वैधानिक स्थिति का उपभोग करती है
सभी प्रचलित कानूनों को अनिवार्य रूप से संविधान की भावना के अनुरूप होना चाहिए यदि वे इसका उल्लंघन करेंगे तो वे असंवैधानिक घोषित कर दिए जाते है।
भारत का संविधान विश्व के किसी भी सम्प्रभु देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है, Pylee M.V. India's Constitution S. Chand & Co. 3 1997 81-219-0403-X जिसमें, उसके अंग्रेज़ी-भाषी संस्करण मेंhttp://indiacode.nic.in/coiweb/welcome.html Constitution of India December 17, 2008 Ministry of Law and Justice of India July 2008 https://web.archive.org/web/20150223171017/http://indiacode.nic.in/coiweb/welcome.html 23 फ़रवरी 2015 live 117369 शब्दों के साथ, 25 भागों( 22+4A,9A,14A) में 395 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ और 106(1951 to 2024) संशोधन हैं, जबकि शब्दों के आधार पर मोनाको का संविधान सबसे छोटा लिखित संविधान है, जिसमें 97 अनुच्छेदों के साथ 10 अध्याय, और कुल 3,814 शब्द हैं। वहीं अमेरिका के संविधान में 4,543 शब्दों का प्रयोग हुआ है जो दुनिया की किसी भी बड़ी सरकार का सबसे पुराना और सबसे छोटा लिखित संविधान।https://www.constituteproject.org/constitution/Monaco_2002 Constitute www.constituteproject.org 2016-06-05 https://web.archive.org/web/20161221012253/https://www.constituteproject.org/constitution/Monaco_2002 21 दिसंबर 2016 livehttp://comparativeconstitutionsproject.org/ccp-rankings/ Constitution Rankings - Comparative Constitutions Project Comparative Constitutions Project en-US 2016-06-05 https://web.archive.org/web/20161001220016/http://comparativeconstitutionsproject.org/ccp-rankings/ 1 अक्तूबर 2016 dead
परिचय
संविधान शब्द का प्रयोग साधारणतया संकुचित एवं विस्तृत दो रूपों में होता है। विस्तृत रूप में इसका प्रयोग किसी राज्य के शासनप्रबन्ध सम्बन्धी सब नियमों के लिये होता है। इन नियमों में से कुछ नियम न्यायालयों द्वारा मान्य तथा लागू किए जाते हैं, किंतु कुछ ऐसे भी होते हैं जो पूर्णतया वैधानिक नहीं होते। इन विधि से परे अर्धवैधानिक नियमों की उत्पत्ति रूढ़ि, परंपरागत प्रथाओं, प्रचलित व्यवहार एवं विधि व्याख्या से होती है। अपने अशुद्ध रूप के कारण यह नियम न्यायलयों में मान्यता नहीं पाते, किंतु फिर भी शासनप्रबंध की व्यावहारिकता में इनका प्रभाव शुद्ध नियमों का मिश्रण ही संविधान होता है। इंग्लैंड का विधान इस कथन का साक्षी है। अन्य देशों में संविधान का अर्थ तनिक अधिक संकुचित रूप में होता है, तथा केवल जन विशेष नियमों के सम्बन्ध में होता है जो शासन प्रबन्ध के हेतु आधिकारिक लेखपत्रों में आबद्ध कर लिए जाते हैं। फलत: संविधान एक प्रकार से किसी देश का वह एक या अधिक लेखपत्र होता है जिसमें उस देश के शासनप्रबन्ध में अनुशासन के मूल नियम संकलित हों। इस अर्थ के साक्षी संयुक्त राष्ट्र अमरीका तथा भारत के संविधान हैं।
'संविधान' शब्द का आशय कोई भी माना जाए किंतु मूल वस्तु यह है कि किसी देश के संविधान का पूर्ण अध्ययन केवल कुछ लिखित नियमों के अवलोकन के संभव नहीं। कारण, यह तो शासन प्रबन्ध सम्बन्धी अनुशासन का एक अंश मात्र होते हैं। संपूर्ण संवैधानिक परिचय शासनप्रबंधीय सब अंगों के अध्ययन से ही संभावित हो सकता है। उदाहरणार्थ, बहुधा संविधान संविदा में केवल शासन के मुख्य अंगों - कार्यपालिका, विधायिनी सभा, न्यायपालिका - का ही उल्लेख होता है। किंतु इन संस्थाओं की रचना, पदाधिकारियों की नियुक्ति की रीति इत्यादि की व्याख्या साधारण विधि द्वारा ही निश्चित होती है। इसी प्रकार कई देशों में निर्वाचन नियम, निर्वाचन क्षेत्र एवं प्रति क्षेत्र के सदस्यों की संख्या, शासकीय विभागों की रचना तथा न्यायपालिका का संगठन, इन सब महत्वपूर्ण कार्यो को संविधान में कहीं व्याख्या नहीं होती; यदि होती भी है तो बहुत साधारण रूप में, मुख्यत: इनका वर्णन तथा नियंत्रण साधारण विधि द्वारा ही होता है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण विधिरचना विधानमंडल के क्षेत्र में ही सीमित नहीं होती, न्यायपालिका द्वारा मूलविधि की व्याख्या द्वारा जो नियम प्रस्फुटित होते हैं उनसे संविधान में नित्य संशोधनत्मक नवीनता आती रहती है। फिर, राज्यप्रबन्ध सम्बन्धी रूढ़ि एवं व्यवहार भी कम प्रभावात्मक और महत्वपूर्ण नहीं होते। अतएव इन सब अंशों का अध्ययन ही सर्वांग वैधानिक परिचय पूर्ण कर सकता है। किंतु 'संवैधानिक शास्त्र' शब्द की परिधि में केवल शुद्ध वैधानिक नियम ही आते हैं, अन्य सब संवैधानिक व्यवहाररूप माने जाते हैं।
प्रकार
संविधान एक प्रकार का हैं : लिखित, लिखित संविधान अधिकतर एक लेख्य (भारतीय संविधान) या कुछ संकलित लेख्य (स्वीडिश संविधान) होते हैं। किंतु जिस रूप में संविधान क्रियान्वित होता है उसकी व्याख्या न कहीं पूर्णतया लिखित होती है, न पूर्णतया अलिखित। इंग्लैंड का संविधान अलिखित माना जाता है किंतु वहाँ भी 1701 ई. में ऐक्ट ऑव सेटेलमेंट, कई रेप्रेजेंटेशन ऑव पीपुल्ज ऐक्ट, 1911 एवं 1949 के पार्लिमेंट ऐक्ट जिनके द्वारा लार्ड सभा के अधिकार सीमित हुए, 1679, 1816 एवं 1862 के हेबीयस कारपस ऐक्ट तथा 1947 ई. में क्राउन प्रोसीडिंग्ज ऐक्ट निर्मित हुए। इन लिखित नियमों का महत्त्व इंग्लैंड के संविधान में, अलिखित रूढ़ि, परम्परा तथा व्यवहार से तनिक भी कम नहीं है। इसके विपरीत भारत के विस्तृत रूप से लिखित संविधान में भी (जिसका विस्तार 395 धाराओं तथा 12 अनुसूचियों एवं 22 भागो में है) कुछ अलिखित नियम पूरक रूप में मिलते हैं, जैसे विधानसभाओं एवं सदस्यों के विशेषाधिकार, राष्ट्रपति तथा राज्यपाल का मंत्रिपरिषद् से सम्बन्ध, संवैधानिक संकटावस्था एवं राज्यपाल की स्थिति, इन समस्त विषयों के सम्बन्ध में संविधान के अतिरिक्त अलिखित नियम ही लागू होते हैं।
संविधान सम्बन्धी अन्य भेद हैं - नमनशील एवं परिदृढ़, बहुधा इन्हें क्रमशः: अलिखित एवं लिखित के पर्यायवाची रूप में भी प्रयुक्त किया जाता है। लार्ड ब्राइस ने लिखित के स्थान पर परिदृढ तथा अलिखित के स्थान पर नमनशील शब्दों का प्रयोग सहज भाव से किया है। किंतु इस प्रकार का मिश्रित प्रयोग उचित नहीं। वस्तुतः: संविधान लिखित किंतु नमशील हो सकता है और अलिखित किंतु परिदृढ़ रूप का हो सकता है। सिद्धांतत: इंग्लैंड की संसद निमिष मात्र में इंग्लैंड के संविधान में मनोनीत परिवर्तन कर सकती है तथा वहाँ का प्रधान मंत्री मंत्रिमंडल को आमंत्रित न कर मंत्रिमंडलीय शासनपद्धति की इतिश्री कर सकता है, किंतु ऐसे आकस्मिक परिवर्तन कभी व्यवहार में क्रियात्मक नहीं होते। यदि इंग्लैंड के इतिहास की ओर दृष्टिपात किया जाए तो प्रतीत होगा कि परिवर्तन सदा क्रमिक विकास के रूप में हुए है; आकस्मिकता की वहाँ कोई सम्भावना नहीं।
मतप्रदान (वोटिंग), स्वतंत्रता सुधार, लार्ड सभा की सत्ता के हनन सम्बन्धी नियम, तथा युद्धोपरांत अधिराज्य स्वशासन अधिकार (डोमिनियन अधिकार) इन सबके होते हुए भी एक शताब्दी के अभ्यंतर में इंग्लैंड का संविधान अलिखित होकर भी कम परिवर्तन हुए हैं। फलत: इंग्लैंड का संविधान अलिखित होकर भी नमनशील नहीं परिदृढ़ रूप का है। इसके विपरीत भारतीय संविधान परिदृढ़ कहा जाता है, कारण कि इसकी संशोधनक्रिया बड़ी जटिल है, जहाँ किसी किसी विषय में संशोधन के लिये केवल केंद्रीय संसद् का बहुमत ही पर्याप्त नहीं वरन् समस्त राज्यों के विधानमंडलों का बहुमत प्राप्त करना भी अनिवार्य है। ऐसी जटिल व्यवस्था के उपरांत भी पिछले अनेक वर्षो में भारतीय संविधान में अनेक संशोधन हो चुके हैं। इसका कारण यह है कि संशोधन परिवर्त्तन एवं संशोधन का सम्बन्ध केवल संशोधनक्रिया की लिखित व्यवस्था से नहीं वरन् देश की प्रमुख प्रभावात्मक राजनीतिक दलबंदियों के संतोष या असंतोष से होता है। यदि वे वैधानिक रूपरेखा और उसके द्वारा राजनीतिक सत्ता के वितरण से संतुष्ट होती हैं तो परिवर्तन नहीं होते, अन्यथा संशोधन, आवर्तन, परिवर्तन अवश्यंभावी हैं। संवैधानिक संशोधनों का कारण कांग्रेसी सरकारें थीं जिनके नियंत्रण में केंद्रीय तथा लगभग समस्त राज्यों के शासन की बागडोर थी।
अतएव किसी संविधान का रूप नमनशील है अथवा परिदृढ़, यह केवल उस देश का संवैधानिक इतिहास ही स्पष्ट कर सकता है। यदि कहीं परिवर्तन सहज रूप से होते रहे हैं तो उस देश का संविधान नमनशील है, अन्यथा परिदृढ़।
संयुक्त राष्ट्र अमरीका के उदाहरण के उपरांत अधिकतर देशों में लिखित संविधान की प्रथा प्रचलित हो गई है। लिखित संविधान कहीं विधायिका द्वारा निर्मित होते हैं जैसे 'अमरीकन आर्टिकल्ज ऑव कान्फडरेशन' ने अमरीका में तथा ओस्ट्रियो हंगेरियन संघ ने 1867 में ऑस्ट्रिया में किया। इच्छा न होते हुए भी कई सम्राटों एवं राजाओं ने भी उन्नीसवीं शताब्दी में अपने देशों में संविधान रचना की। फ्रांस में 1814 तथा 1830 ई. में तथा 1848 ई. में सारडीनिया में इसी प्रकार वहाँ के सम्राटरचित संविधान घोषित हुए। अन्य संविधान अधिकतर देश की विधानसभाओं द्वारा ही बने, जैसे 1787 ई. में अमरीका तथा 1949 ई. में भारत में संविधान की रचना हुई।
अधिकांशतया उन समस्त देशों में जहाँ लिखित संविधान उपस्थित है, संविधान को देश की अन्य विधियों से अधिक मान्यता दी जाती है। इसका कारण यह है कि संविधान की उत्पत्ति ही इस भावना से हुई है कि शासनप्रबंध में निरंकुशता को अनुशासित तथा सीमित रखा जा सके। शासनप्रबंध संविधान के बंधनों से कितना नियंत्रित होगा अथवा संविधान के बंधनों से कितना नियंत्रित होगा, अथवा संविधान कितना उच्च माना जाएगा, यह संविधाननिर्माताओं के उद्देश्य एवं दृष्टिकोण पर निर्भर करता है कि वह किस विषय में संविधान की कितनी मान्यता एवं सुरक्षा के इच्छुक थे।
भारतीय संविधान की रचना के समय निर्माताओं के सम्मुख कई मूल प्रश्न थे, जैसे नागरिकों कें मूल स्वाधिकारों की सुरक्षा, केंद्र एवं राज्यों के कार्यक्षेत्र की स्पष्ट व्याख्या जिससे दोनों अपनी निर्धारित सीमाओं के अंतर्गत ही विधिव्यवहार सीमित रखें, संविधान का रूप परिदृढ़ रखना, तथा राज्यों में पारस्परिक वाणिज्य व्यवसाय, स्वातंत्र्य की रक्षा इत्यादि। देश में कार्यपालिका या विधायिका के समस्त कार्यों की शुद्धता तथा औचित्य इसी पर निर्भर करता है कि वह देश के संवैधानिक उद्देश्य बन्धनों के अनुकूल है अथवा नहीं, यदि कोई कार्य इन मूल उद्देश्यों के प्रतिकूल होता है तो वह शक्ति बाह्य कहा जाता है। राज्य के सर्वोच्च न्यायलय में जहाँ विधि प्रयुक्ति एवं व्याख्या होती है, अधिकांशत: वहीं यह भी निश्चित होता है कि अमुक विधिनियम शक्तिबाह्य (अल्ट्रा वायर्स) है अथवा नहीं।
अमरीकी संविधान के एक प्रमुख रचयिता हैमिल्टन के अनुसार संविधान वास्तव में मूल विधि है तथा न्यायाधीशों को सदा इस तथ्य को स्वीकार कर मान्यता देनी चाहिए। जब विधानमंडलों द्वारा निर्मित साधारण विधिनियमों तथा संविधान में विरोध उपस्थित हो तो संविधान को उच्च एवं प्राथमिक मानकर अधिक मान्यता देनी चाहिए। कारण यह है कि संविधान स्वयं देश की जनता के आंतरिक उद्देश्यों की अभिव्यक्ति है जब कि अन्य विधि उस जनता की प्रतिनिधि सभाओं की भावनाओं की प्रतीक होती है। स्वभावत: संविधान मूल एवं श्रेष्ठ है। अमरीका के प्रधान न्यायाधीश मार्शल ने 1803 में मारबरो बनाम मैडिसन का निर्णय इसी नियम के अनुसार किया था।
जहाँ अलिखित संविधान होता है वहाँ शासनप्रबन्ध पर संवैधानिक नियम की आबद्धता अवश्य नहीं होती किंतु जनमत के भय से तथा निर्वाचन-क्रिया, परम्पराओं एवं रूढ़ियों द्वारा इस प्रकार का नियंत्रण एवं अनुशासन सहज रूप से होता रहता है।
प्रमुख संविधान
ऐतिहासिक संविधान
ऐतिहासिक संविधान संविधान लागू होने की तिथि किस वर्ष से किस वर्ष तक संविधान के पाठ का लिंक Corsican Constitution 1755 1755-1769 French Constitution of 1791 3 सितंबर 1791 1791-1792 French Constitution of 1793 24 जून 1793 Nie weszła w życie Konstytucja dyrektorialna 22 अगस्त 1795 1795-1799 Constitution of the Year VIII 24 दिसंबर 1799 1799-1815 Konstytucja roku X, Republiki Francuskiej 2 अगस्त 1802 Konstytucja roku XII, Cesarstwa Francuskiego – Konstytucja cesarskaTraktowana najczęściej jedynie jako nowelizacja konstytucji konsularnej z 1799. 18 मई 1804 Charter of 1814 4 जून 1814 1814-1830 Akt dodatkowy do konstytucji cesarstwa 22 अप्रैल 1815 Konstytucja Chile z 1823 roku 29 दिसंबर 1823 1823-1824 Charter of 1830 14 अगस्त 1830 1830-1848 Chilean Constitution of 1833 25 मई 1833 1833-1925 French Constitution of 1848 4 नवंबर 1848 1848-1852 मार्च Constitution of Austria 4 मार्च 1849Sporządzona w marcu 1849, ogłoszona 7 marca, nosiła oficjalną datę 4 marca 1849 1849-1851Formalnie obowiązywała do 31 grudnia 1851, faktycznie przez cały ten okres zawieszonej (nigdy nie weszła w życie). फ़रवरी Patent फ़रवरी 26 1861 1861-1865-1867W 1865 zawieszony, obowiązywał de facto do 1867 Konstytucja grudniowa दिसंबर 21 1867 1867-1918 Konstytucja Królestwa Hiszpanii z 1869 15 stycznia 1869 1869-1876 Konstytucja Niemiec z 1871 अप्रैल 16 1871 1871-1919 Hiszpańska konstytucja z roku 1876 30 जून 1876 1876-1931 Konstytucja Japonii 1889 फ़रवरी 11 1889 1889-1946 Russian Constitution of 1918 10 lipca 1918 Weimar Constitution 11 अगस्त 1919 1919-1945 Konstytucja Wolnego Miasta Gdańska नवंबर 17 1920 1920-1939 Tekst Konstytucji pl de Constitution of the Soviet Union 30 दिसंबर 1922/1924 1974-1936 Chilean Constitution of 1925 30 अगस्त 1925 roku 1825-1973-1981Od 1973 zawieszona, de facto obowiązywała do 1981 Spanish Constitution of 1931 दिसंबर 9 1931 1931-1939 1936 Soviet Constitution 5 दिसंबर 1936 1936-1977 Konstytucja Słowacji (1939) 21 lipca 1939 1939-1945 Konstytucja Węgier (1949) 18 अगस्त 1949 1949-2012 Tekst Konstytucji pl 1977 Soviet Constitution 7 अक्टूबर 1977 1977-1991
पोलैण्ड के संविधान
पोलैण्ड के संविधान संविधान लागू होने की तिथि किस वर्ष से किस वर्ष तक संविधान के पाठ का लिंक Cardinal Laws (mające charakter ustawy zasadniczej) 1767-1768 1767-1791, 1793-1795 s:Prawa kardynalne Constitution of मई 3, 1791 मई 3 1791 1791-1793 s:Konstytucja 3 मई Constitution of the Duchy of Warsaw जुलाई 22 1807 1807-1815 s:Konstytucja Księstwa Warszawskiego Constitution of the Kingdom of Poland नवंबर 27 1815 1815-1832 s:Konstytucja Królestwa Polskiego Konstytucja Wolnego Miasta Krakowa (1815) मई 3 1815 1815-1818 Konstytucja Wolnego Miasta Krakowa (1815) सितंबर 11 1818 1818-1833 s:Konstytucja Wolnego Miasta Krakowa i jego okręgu Konstytucja Wolnego Miasta Krakowa (1833) जुलाई 29 1833 1833-1846 Organic Statute of the Kingdom of Poland फ़रवरी 14/फ़रवरी 26 1832 s:Statut organiczny dla Królestwa Polskiego 1832 Statut Krajowy Królestwa Galicji i Lodomerii z Wielkim Księstwem Krakowskim फ़रवरी 26 1861 1861-1918 Small Constitution of 1919 फ़रवरी 20 1919 1919-1921 s:Mała Konstytucja z 1919 Statut Organiczny Województwa Śląskiego जुलाई 15 1920 1920-1945 s:Ustawa Konstytucyjna zawierająca statut organiczny Województwa Śląskiego मार्च Constitution of Poland मार्च 17 1921 1921-19351945-1952 s:Konstytucja marcowa अगस्त Novelization अगस्त 2 1926 1926-1935 s:Nowela sierpniowa अप्रैल Constitution of Poland अप्रैल 23 1935 1935-1945-1990Na uchodźstwie obowiązywała do 1990 s:Konstytucja kwietniowa Small Constitution of 1947 फ़रवरी 19 1947 1947-1952 s:Mała Konstytucja z 1947 Constitution of the People's Republic of Poland जुलाई 22 1952 1952-1997 s:Konstytucja Polskiej Rzeczypospolitej Ludowej Small Constitution of 1992 अक्टूबर 17 1992 1992-1997 s:Mała Konstytucja z 1992 Constitution of Poland अप्रैल 2 1997 1997- s:Konstytucja Rzeczypospolitej Polskiej
वर्तमान संविधान
वर्तमान संविधान संविधान लागू होने की तिथि संविधान के पाठ की लिंक Constitution of Austria अक्टूबर 1 1920 Tekst Konstytucji pl Constitution of Albania अक्टूबर 21 1998 Tekst Konstytucji pl Konstytucja Algierii 1996 s:ar:دستور الجزائر ar Constitution of Andorra 2 lutego 1993 Tekst Konstytucji en Konstytucja Argentyny 1853 s:es:Constitución de la Nación Argentina es Politics of Armenia 5 अगस्त 1995 Constitution of Belgium फ़रवरी 7 1831 s:fr:Constitution de la Belgique fr Constitution of Belarus मार्च 15 1994 Tekst Konstytucji en Dayton AgreementTreść konstytucji Bośni i Hercegowiny została ustalona jako załącznik nr 4 do układu pokojowego z Dayton. दिसंबर 14 1995 Constitution of Brazil अक्टूबर 5 1988 Constitution of Bulgaria जुलाई 12 1991 Constitution of Chile सितंबर 11 1980 s:es:Constitución Política de la República de Chile de 1980(texto original) es Constitution of the People's Republic of China दिसंबर 4 1982 Constitution of Croatia दिसंबर 22 1990Zmodyfikowana w 1999 i 2001 roku. Constitution of Montenegro अक्टूबर 19 2007 Constitution of the Czech Republic दिसंबर 16 1992 Constitution of Denmark जून 5 1849 Konstytucja Dżibuti सितंबर 15 1992 Constitution of Estonia जून 28 1992 Constitution of Finland जून 11 1999 s:Konstytucja Finlandii pl फ्रांस का संविधान अक्टूबर 4 1958 s:fr:Constitution du 4 octobre 1958 fr Constitution of Greece 1975Nowelizacje w 1986, 2001 i 2008. Constitution of Georgia (country) अगस्त 24 1995 भारत का संविधान नवंबर 26 1949 Constitution of Iraq सितंबर 15 2005 Konstytucja Iranu अक्टूबर 24 1979 Constitution of Ireland दिसंबर 29 1937 Constitution of Iceland जून 17 1944 Basic Laws of Israel konstytucja materialna Politics of Spain अक्टूबर 31 1978 s:es:Constitución española de 1978 es जापान का संविधान नवंबर 3 1946 Constitution of Canada मार्च 25 1982 Constitution of North Korea अप्रैल 2009Poprzednie wersje konstytucji były przyjmowane w 1948, 1972, 1992 i w 1998 roku Konstytucja Liberii जुलाई 26 1847 Konstytucja Liechtensteinu अक्टूबर 5 1921 Politics of Lithuania 6 नवंबर 1992 Constitution of Luxembourg 1868 Konstytucja Łotwy फ़रवरी 15 1922Po odzyskaniu niepodległości przywrócono obowiązywanie konstytucji łotewskiej z 1922 roku, Constitution of the Republic of Macedonia सितंबर 8 1991 Tekst konstytucji pl Constitution of Mexico फ़रवरी 5 1917 Constitution of Monaco 17 दिसंबर 1962 Constitution of Nauru जनवरी 31 1968 Basic Law for the Federal Republic of Germany मई 23 1949 s:de:Grundgesetz der Bundesrepublik Deutschland de Constitution of Norway मई 16 1814 Constitution of Portugal अप्रैल 24 1976 Constitution of Russia 12 दिसंबर 1993Data przyjęcia w referendum. s:ru:Конституция Российской Федерации ru Constitution of Romania मार्च 18 1990 Constitution of San Marino konstytucja materialnaStatut San Marino – अक्टूबर 8 1600Deklaracja Praw Obywatela – जुलाई 12 1974 Konstytucja Serbii नवंबर 8 2006 Constitution of Slovakia सितंबर 1 1992 United States Constitution सितंबर 17 1787 s:en:Constitution of the United States of America en Konstytucja Szwajcarii दिसंबर 18 1998 18 kwietnia 1999 poddana pod referendum. Constitution of Sweden konstytucja materialna Constitution of Turkey 1982 Constitution of Ukraine जून 28 1996 Fundamental Law of Vatican City State 26 नवंबर 2000 Tekst ustawy pl Constitution of Hungary#2011 constitution अप्रैल 18 2011 Tekst Konstytucji pl Politics of the United Kingdom konstytucja materialna Constitution of Italy दिसंबर 22 1947
अमान्य देशों तथा परतंत्र क्षेत्रों के संविधान
अमान्य देशों तथा परतंत्र क्षेत्रों के संविधान संविधान अंगीकार होने की तिथि संविधान के पाठ का लिंक Constitution of Abkhazia नवंबर 26 1994 Constitution of Hesse दिसंबर 1 1946 Konstytucja Kosowa जून 15 2008 Constitution of Transnistria दिसंबर 24 1995
अंतर्राष्ट्रीय संघ तथा संगठनों के संविधान
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के संविधान संविधान अधिनियमन की तिथि संविधान के पाठ का लिंकपृथ्वी संघ का संविधान संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र 26 जून 1945 Tekst Karty pl यूरोप के संविधान की स्थापना करने वाली संधि 29 अक्टूबर 2004Data podpisania. Tekst Konstytucji pl
सन्दर्भ ग्रन्थ
के. सी. वीह्वर : माडर्न कांस्टीटयूशन्स ;
इंसाइक्लोपीडिया ऑव सोशल साइन्सेज;
जेनिंग्ज: दि ला ऐंड दि कांस्टीट्यूशन ;
मैथयूज : अमरीकन कांस्टीट्यूशनल सिस्टम;
वैड एंड फिलिप्स : कांस्टीट्यूशनल ला
इन्हें भी देखें
भारतीय संविधान
एथेंस का संविधान
संविधान संशोधन
फ्रांस का संविधान
ब्रिटेन का संविधान
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
जापान का संविधान
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Dictionary of the History of Ideas Constitutionalism
Constitutional Law, "Constitutions, bibliography, links"
International Constitutional Law : विभिन्न देशों के संविधानों का अंग्रेजी अनुवाद
Democracy in Ancient India by Steve Muhlberger of Nipissing University
330
श्रेणी:राजनीति
article 330
श्रेणी:330