411 REFERENCE · Wikipedia
महमद प्रथम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|262px|दरबार में अपने उच्चपदधारियों के साथ बैठे हुए महमद प्रथम। उस्मानी लघु चित्रकला, इस्तांबुल विश्वविद्यालय में स्थित।
महमद प्रथम (1381 – 26 मई 1421), महमद चलबी (چلبی محمد, "महान-जन्मे"), किरिश्जी (Kirişci यूनानी "किर्त्ज़ेस"/Kyrtzes से, मतलब: "जवान श्रीमन्त"),İnalcık 1991 973 उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान और दूसरे संस्थापक थे। वे बायज़ीद प्रथम और दौलत ख़ातून के पुत्र थे।
अंकरे के युद्ध में बायज़ीद यिल्दरम की अमीर तैमूर के हाथों पराजय और उस्मानिया साम्राज्य के टुकड़ों में विभाजित होने के बाद महमद प्रथम ने अदरना (आद्रियानोपल) में तख़्त संभाला और राजधानी बुर्सा से अदरना स्थानांतरित करके साम्राज्य को समाप्त होने से बचाया और विद्रोहों को ख़त्म करने के साथ-साथ अल्बानिया समेत कई इलाक़ों पर विजय हासिल करके अपने साम्राज्य में सम्मिलित किए।
महमद प्रथम की उम्र निधन के वक़्त केवल 40 साल थी और उन्होंने सिर्फ़ 8 साल तक शासन किया। उनके मज़ार बुर्सा की हरी मस्जिद में स्थित है।
सन्दर्भ
स्रोतपुस्तक
Meḥemmed I İnalcık Halil Halil İnalcık The Encyclopedia of Islam, New Edition, Volume VI: Mahk–Mid BRILL Leiden and New York 1991 90-04-08112-7 973–978 harv
Kastritsis Dimitris The Sons of Bayezid: Empire Building and Representation in the Ottoman Civil War of 1402-13 BRILL 2007 978-90-04-15836-8 https://books.google.com/books?id=u_evCQAAQBAJ harv 23 सितंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170325202709/https://books.google.com/books?id=u_evCQAAQBAJ 25 मार्च 2017 live
श्रेणी:उस्मानी साम्रज्य के सुल्तान
श्रेणी:1381 में जन्मे लोग
श्रेणी:1421 में निधन