411 REFERENCE · Wikipedia
हाथ की सफाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाथ की सफाई हाथ की सफाई.jpg हाथ की सफाई का पोस्टर आई॰ ए॰ नाडियाडवाला प्रकाश मेहरा कल्याणजी-आनंदजी जावेद अख़्तर विनोद खन्ना, रणधीर कपूर, हेमामालिनी, सिमी गरेवाल, रंजीत 30 अगस्त, 1974 भारत हिन्दी
हाथ की सफाई 1974 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे सलीम-जावेद ने लिखा है, निर्माण आई॰ ए॰ नाडियाडवाला ने किया है और प्रकाश मेहरा इसके निर्देशक है। फ़िल्म में विनोद खन्ना हैं, जिन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता, जो फ़िल्म के लिए एकमात्र नामांकन और जीत रही।
बाकी कलाकारों में हेमामालिनी, रणधीर कपूर, सिमी गरेवाल, रंजीत और सत्येन कप्पू शामिल हैं। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है। फ़िल्म टिकट खिड़की पर सफल रही थी।
संक्षेप
अपने माता-पिता के दुखद निधन के बाद, राज कुमार भी अपने बड़े भाई से अलग हो जाता है। वह बम्बई में भूखा और गरीबी में भटकता है। उसे एक चोर, उस्मानभाई (सत्येन कप्पू) द्वारा अपना लिया जाता है। वह उसे जेब कतरी और चोरी करने में माहिर करता है। इस माहौल में राज बड़ा हो जाता है। राजू (रणधीर कपूर) को पता चलता है कि कामिनी (हेमामालिनी) नाम की एक धनी महिला घर से भाग गई है। उसको ढूंढने पर सभी अखबारों में इनाम रखा गया है। वह उसे खोज लेता है और उसके साथ प्यार में पड़ने का नाटक करता है।
वह उसका हार भी चुरा लेता है और उसे वापस उसके दमनकारी चाचा के घर ले जाता है, जो चाहते हैं कि उसकी शादी रंजीत (रंजीत) से हो। कामिनी फिर भागने में सफल रहती है, इस बार चालाक राजू, जिसके प्यार में वो पड़ गई है से बच-बचाकर। वह फिर शंकर (विनोद खन्ना) नाम के एक आपराधिक डॉन के चंगुल में पड़ जाती है, जिसके पास उसका हार भी है, जिसे उसने राजू से खरीदा है। वो भी ये सुनिश्चित करना चाह रहा है कि वह घर लौट जाए। कामिनी फिर से भाग जाती है और फिर से राजू के सामने पड़ जाती है। जिसे वह अब रोमा (सिमी गरेवाल) नामक एक महिला और एक बच्चे के साथ पाती है।
मुख्य कलाकार
विनोद खन्ना — शंकर कुमार
रणधीर कपूर — राज कुमार
हेमामालिनी — कामिनी चोपड़ा
सिमी गरेवाल — रोमा एस कुमार
रंजीत — रंजीत
डी के सप्रू — बाबा शेख
सत्येन कप्पू — उस्मान भाई
राम मोहन - राम सिंह
विजू खोटे — दामोदर
गोगा कपूर — रघु
संगीत
गीत गायक गुलशन बावरा कल्याणजी-आनंदजी तू क्या जाने ओ बेवफा लता मंगेशकर 3:57 वादा कर ले साजना लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी 4:45 पीने वाले को पीने का किशोर कुमार, हेमामालिनी 4:15 ऊपर वाले तेरी दुनिया में महेन्द्र कपूर 5:59 तुमको मोहब्बत हो गई है किशोर कुमार, लता मंगेशकर 3:41
नामांकन और पुरस्कार
1975 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - विनोद खन्ना
बाहरी कड़ियाँ
0239448 हाथ की सफाई
श्रेणी:1974 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में