Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निकलोडियन् (पाकिस्तानी टीवी चैनल)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निकलोडियन् ARY Group M/s. ARY Communication (Pvt.) Ltd. ARY Digital Network पाकिस्तान अँग्रेजीउर्दू (हिन्दी के साथ) कराची निकलोडियन् पाकिस्तान या निक पाकिस्तान, एक शुल्क-आधारित पाकिस्तानी टीवी चैनल है। यह निकेलोडियन् का पाकिस्तानी चैनल है, जो पैरामाउण्ट् नेटवर्क्स EMEAA के साथ एक ब्राण्ड् लाइसेंसिङ्ग् और प्रोग्रामिङ्ग् समझौते के तहत घरेलू मीडिया कम्पनी ARY समूह की डिजिटल नेटवर्क सहायक कम्पनी द्वारा सञ्चालित है। इतिहास निकेलोडियन् पाकिस्तान ने स्थानीय पाकिस्तानी सामग्री के प्रसारण से पहले, भारतीय सामग्री को पाकिस्तान में प्रसारित किया गया था। हालाँकि, ARY डिजिटल नेटवर्क द्वारा 23 नवम्बर 2006 को निकलोडियन् पाकिस्तान ज लॉञ्च किए जाने के ठीक बाद, वायाकॉम के साथ एक ब्राण्ड लाइसेंसिङ्ग् समझौते के तहत पाकिस्तान देश में भारतीय सामग्री का वितरण बन्द हो गया। यह मुख्य रूप से अँग्रेजी में सामग्री प्रसारित करता था और साथ ही कुछ सामग्री को उर्दू में डब करने के बजाय हिन्दी में प्रसारित करता था। जिसके कारण PEMRA ने 2016 में निकेलोडियन् के लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया, हालाँकि बाद में चैनल ने प्रसारण फिर से चालू कर दिया। विनियामक कार्रवाइयाँ पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक् मीडिया विनियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने 2005 में कई चैनलों पर प्रतिबन्ध लगाने के सम्बन्ध में एक आदेश जारी किया क्योंकि जिस सामग्री को उर्दू में डब किया जाना चाहिए था या उर्दू उप-शीर्षक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। किन्तु इसके बजाय चैनल उस सामग्री की हिन्दी शब्दावली को स्थानीय लिपियों में लिखकर प्रसारित करते रहे क्योंकि सामग्री को भारत से ही आयातित किया गया था। PEMRA ने हिन्दी भाषा तथा हिन्दी शब्दावली के प्रयोग के कारण चैनलों पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। श्रेणी श्रेणी:Articles with short description श्रेणी:Short description is different from Wikidata