411 REFERENCE · Wikipedia
हर दिल जो प्यार करेगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हर दिल जो प्यार करेगा हर दिल जो प्यार करेगा.jpg हर दिल जो प्यार करेगा का पोस्टर साजिद नाडियाडवाला राज कँवर अनु मलिक रुमी जाफरी सलमान ख़ान, रानी मुखर्जी, प्रीति ज़िंटा, परेश रावल 4 अगस्त 2000 150 मिनट भारत हिन्दी
हर दिल जो प्यार करेगा सन् 2000 की राज कँवर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी हैं और साथ ही इसमें शाहरुख खान की विशेष उपस्थिति है। आलोचकों ने इसकी अत्यधिक सराहना की और सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला (निर्माता) सहभागिता की ये लगातार तीसरी हिट फिल्म हुई। यह साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
संक्षेप
राज (सलमान खान) एक गायक है जो मुंबई के बड़े शहर में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहा है। वह एक औरत का जीवन बचाता है जो ट्रेन के सामने गिर गई है। जब उसे अस्पताल ले जाया जाता है तो वह उसके साथ रहता है। वो पूजा ओबेरॉय (रानी मुखर्जी) है। वह एक अमीर परिवार की पुत्री है जो जीवित तो रह गई लेकिन कोमा में चली जाती है। उसका परिवार अस्पताल जाता है और वहां राज को देखता है। वह मानने लगते है कि वह पूजा का पति रोमी है। जिसके साथ वो भाग गई थी और जिससे वो लोग कभी नहीं मिले। चूँकि पूजा के पिता को दिल का दौरा पड़ने का जोखिम है, इसलिये राज झूठ बोलता है और कहता है कि वह रोमी है।
जैसे-जैसे परिवार रोमी को जानना शुरू करता है, पूजा की सबसे अच्छी दोस्त, जाह्नवी (प्रीति जिंटा) उसके साथ बहुत समय बिताती है। वह जाह्नवी से प्यार करने लगता है, जिसे पूजा के परिवार द्वारा दूसरी बेटी माना जाता है। तब पूजा अपने कोमा से पुनर्जीवित होती है और राज की कायल हो जाती है। यह मामले को जटिल बनाता है। राज जाह्नवी को चुनता है क्योंकि वह वास्तव में उससे प्यार करता है। वह मानता है कि उसने पूजा के पति के रूप में दयालुता के कारण नाटक किया था। लेकिन जाह्नवी ने उनका रिश्ते को खत्म कर दिया। पूजा और राज की सगाई के दिन, जाह्नवी अनजाने में पूजा का सेल फोन ले लेती है (उसका और पूजा का सेलफोन एक जैसा दिखता है)। यह जानकर कि राज पूजा से तब तक शादी नहीं करेगा जब तक वह वहाँ है, तो वह जाने का फैसला करती है। जब जाह्नवी का सेल फोन बजता है, पूजा उसे उठाती है। वो राज के सबसे अच्छे दोस्त का होता है जो इस शादी को तोड़ने और राज के पास वापस आने के लिए जाह्नवी से अनुरोध करता है। तब पूजा राज और जाह्नवी के बारे में सभी को बताती है और राज और जाह्नवी एक बार फिर से मिलते हैं। पूजा राहुल (शाहरुख खान) को शादी करने के लिए चुनती है।
मुख्य कलाकार
सलमान ख़ान — राज
रानी मुखर्जी — पूजा ओबेरॉय
प्रीति ज़िंटा — जाह्नवी
शाहरुख़ ख़ान — राहुल (विशेष उपस्थिति)
कामिनी कौशल — बीजी
परेश रावल — गोवर्धन
सतीश शाह — महेश हिरवानी
राजीव वर्मा — भारत ओबेरॉय
नीरज वोरा — अब्दुल
शक्ति कपूर — अब्दुल के चाचा
रज़ाक ख़ान — डांस मास्टर
विनय पाठक — मोंटी
सना सईद — अंजलि (विशेष उपस्थिति)
अनु मलिक — विशेष उपस्थिति
समीर — विशेष उपस्थिति
संगीत
हर दिल जो प्यार करेगा साउंडट्रैक अनु मलिक 2000 फिल्म साउंडट्रैक टी-सीरीज़ अनु मलिक रिफ्युज़ी आगाज़
2000
2000
# गीत गायक अवधि 1 "हर दिल जो प्यार करेगा" अलका याज्ञिक और उदित नारायण 6:04 2 "दिल दिल दीवाना" अलका याज्ञिक और उदित नारायण 5:55 3 "ऐसा पहली बार हुआ है" सोनू निगम 6:47 4 "पिया पिया" प्रीती और पिंकी, प्रशांत 5:40 5 "एक गरम चाय की प्याली हो" अनु मलिक 5:40 6 "साहिबा साहिबा" केके 2:42 7 "सहिबा सहिबा 2" केके 1:33 8 "आते जाते जो मिलता है" अलका याज्ञिक और सोनू निगम 6:12 9 "हर दिल जो प्यार करेगा (दुखद)" अलका याज्ञिक 3:49
नामांकन और पुरस्कार
नामांकन
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - रानी मुखर्जी
बाहरी कड़ियाँ
0250415 हर दिल जो प्यार करेगा
श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में