411 REFERENCE · Wikipedia
सहूर गाँव, सूर्यगढा (लखीसराय)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सहूर गाँव भारत के बिहार राज्य के लखीसराय जिले के अन्तर्गत सूर्यगढ़ा थाना अमरपुर पंचायत में है ।यह गांव पंडित कार्यानंद शर्मा जी का जन्म स्थली है।यह गाँव शिक्षा के क्षेत्र में जिले भर में प्रथम स्थान रखता है ।यहाँ के ज्यादातर लोग शिक्षक और पुलिस के रूप में कार्यरत हैं।इस गाँव के पूरब में शोभनी,पश्चिम में सिंगारपुर,उत्तर में रामपुर और दक्षिण में जैगरा गाँव स्थित है ।यहाँ यूको बैंक का एक शाखा विगत कई वर्षों से है।
== भूगोल ==
अमरपुर पंचायत का यह सहूर गाँव तीन वार्ड में विभाजित है। गाँव के दक्षिणी भाग में माता जगदम्बा का मंदिर,सभी विद्यालय है,जबकि मध्य भाग में शिव-पार्वती का मंदिर जिसके नीचे एक जलकूप भी स्थित है ।पूर्वी भाग में अस्पताल भी है जहाँ चिकित्सक लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं ।इस गांव में एक पोस्ट ऑफिस भी है।
यहाँ का मुख्य फसल धान,गेंहू एवं चना है ।इस गांव में पुस्तकालय है। पंडित कार्यानंद शर्मा जी के नाम से एक हाई स्कूल भी है जहां 12th पढाई होती हैं। इस गांव में एक वसुधा केंद्र भी है।
जनसांख्यिकी
== यातायात ==
सहूर गांव आने के लिए आप सब किऊल जंक्शन से सवारी गाड़ी से गांव आ सकते है। इसके अलावा रामपुर हाल्ट या धनौरी स्टेशन से पैदल आ सकते है। लखीसराय से इस गांव की दूरी लगभग 7 km है। इसका मुख्य बाजार लखीसराय है।
== शिक्षा ==
यहाँ भारत की आजादी के समय से ही प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय है ।
किसानों के नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा जी के अथक प्रयासों से ही यहाँ पंडित कार्यानन्द शर्मा+2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी है, जिसका लाभ आसपास के कई गांवों के बच्चे उठाते हैं ।इस गांव में सिंगारपुर,सीतारामपुर,लक्ष्मीपुर से बच्चे पढ़ने आते है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:लखीसराय जिला के गाँव
यहाँ के ज्यादातर निवासी लखीसराय शहर में ही रहते हैं या प्रतिदिन आवागमन करते हैं।यहाँ का मुख्य बाजार भी लखीसराय ही है।यहाँ के ग्रामीण सिंगारपुर स्थित मामा-जी (ग्राम-देवता) और गोविन्द-बाबा (रामपुर) का नित्य आराधना करते हैं।
जालपा स्थान और sringi ऋषि स्थान यहां से बहुत पास है।