411 REFERENCE · Wikipedia
एनडीटीवी खबर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यह लेख कंपनी के बारे में है। कंपनी के स्वामित्व में चलाए जा रहे समाचार चैनलों के लिए एनडीटीवी इंडिया तथा एनडीटीवी २४x७ देखें।
एनडीटीवी NDTV logo.svg 200px yes 1984<hr/h>संस्थापक<hr/h> प्रणय रॉयराधिका रॉय सार्वजनिक 532529NDTV नई दिल्ली, भारत जनसंपर्क माध्यम प्रसारणवेब पोर्टल प्रणय रॉय(Co-chairperson)राधिका रॉय(Co-chairperson)सुपर्णा सिंह(President)रवीश कुमार(Editor-in-chief) 357 c r (2021)https://www.ndtv.com/convergence/ndtv/corporatepage/images/NDTVAnnualReport2021.pdf Audited Financial Results For The Quarter and Year Ended March 2021 26 January 2021 74 c r (2021) 464 (2021) प्रणय रॉयराधिका रॉय https://ndtv.in and https://www.ndtv.com
न्यू डेली टेलिविश्ज़न लिमिटिड एक भारतीय समाचार मीडिया कंपनी है, जो प्रसारण और डिजिटल समाचार प्रकाशन पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी को एक विरासती ब्रैंड माना जाता है, जिसने भारत में स्वतंत्र समाचार प्रसारण का बीड़ा उठाया है, और इसे देश में पहला २४×७ समाचार चैनल और पहला लाइफ़स्टाइल चैनल लॉन्च करने का श्रेय दिया जाता है। यह एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी २४×७ के प्रसारण समाचार चैनलों का स्वामित्व और संचालन करता है। कंपनी के दोनों चैनलों को ३२ रामनाथ गोयनका एक्सीलंस इन जर्नलिज़म अवॉर्ड मिला है।
एनडीटीवी की स्थापना १९८४ में अर्थशास्त्री प्रणय रॉय और पत्रकार राधिका रॉय द्वारा की गई थी, जो कोलकाता शहर के एक दंपती थे। यह सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन और अंतरराष्ट्रीय उपग्रह चैनलों द्वारा अनुबंधित समाचार खंडों के लिए एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में शुरू हुआ, जब टेलिविश्ज़न प्रसारण एक राज्य एकाधिकार था, और भारत में पहले स्वतंत्र समाचार नेटवर्क में परिवर्तित हो गया। कंपनी ने १९९८ में स्टार इंडिया के साथ साझेदारी में पहला २४×७ समाचार चैनल लॉन्च किया।
१९९८ और २००३ के बीच, एनडीटीवी ने स्टार इंडिया के साथ अपने सभी समाचार खंडों का निर्माण करने के लिए एक विशेष समझौता किया था। २००३ में, यह एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी 24x7 के नाम से जाने जाने वाले हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा के समाचार चैनलों के एक साथ लॉन्च के साथ एक स्वतंत्र प्रसारण नेटवर्क बन गया। इसने एक व्यावसायिक समाचार चैनल एनडीटीवी प्रॉफ़िट भी लॉन्च किया, जिसे बाद में एक सूचना और मनोरंजन चैनल एनडीटीवी प्राइम में बदल दिया गया। कंपनी के सामान्य मनोरंजन और ई-कॉमर्स में व्यावसायिक हित हैं, और लाइफस्टाइल चैनल एनडीटीवी गुड टाइम्स, इन्फ़टेनमंट चैनल ऐस्ट्रो अवानी और न्यूज़ चैनल इंडिपेंडंट टेलिविश्ज़न सहित कई प्रसारण चैनलों के प्रबंधन का हिस्सा है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://ndtv.in
https://www.ndtv.com
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ
श्रेणी:सामाजिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:साहित्यिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:अंतरजाल
श्रेणी:जाल-पत्रिका