Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आयशा गद्दाफी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आयशा गद्दाफी या ऐशा (अरबी: عائشة القذافي, जन्म: 1976), जिसे ऐशा अल-कद्दाफी भी कहा जाता है, एक लीबियाई पूर्व मध्यस्थ सैन्य अधिकारी और पूर्व संयुक्त राष्ट्र सद्भावना राजदूत रही है लेकिन पेशे से वकील है। आयशा पूर्व लीबिया के नेता मुअम्मर अल-गद्दाफी और उनकी दूसरी पत्नी सफिया फर्कश की बेटी है। == सैन्य सेवा == उन्होंने लीबियाई सेना के साथ प्रशिक्षिण प्राप्त किया और लीबियाई सेना में ही लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में सेवा की। == कूटनीति == 2010 में इराक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद आयशा 69 अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बगदाद पहुँची। 2003 में इराक पर आक्रमण से कुछ समय पहले इन्होंने सद्दाम हुसैन से मुलाकात की। 2011 में, इन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों की दृढ़ निंदा की थी, जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के माध्यम से लीबियाई गृहयुद्ध के मध्यस्थता की माँग करते थे और जो उन्हें बाहर कर देगा। अयशा ने यूरोपीय संघ निगमों के साथ सरकार की तरफ से मध्यस्थ के रूप में कार्य किया है। == संयुक्त राष्ट्र गुडविल राजदूत == 24 जुलाई 2009 को आयशा गद्दाफी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का राष्ट्रीय गुडविल राजदूत नियुक्त किया गया था। जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से लीबिया में एच॰आई॰वी॰ / एड्स, गरीबी और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दों को हल करने के लिए, जिनमें से सभी देशों में सांस्कृतिक रूप से संवेदनशीलता आदि विषय हैं। == इन्हें भी देखें == खामिस गद्दाफी मुअम्मर अल-गद्दाफी == सन्दर्भ ==