Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेवा भारती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|सेवा केन्द्र में बच्चे और स्वयंसेवक सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चालित एक प्रकल्प है। यह मुख्यत: वनवासी क्षेत्रों में कार्य करता है। इसके मुख्य कार्य हैं - शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार धर्म-परिवर्तन से वनवासियों की रक्षा आदि। यह एक गैर-सरकारी संगठन है जो कि भारतीय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सामाजिक आर्थिक रूप से हाशिए वाले, जनजातीय और स्वदेशी समुदायों पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। यह हजारों केंद्रों के अपने देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा सहायता, शिक्षा, साथ हीं स्वाबलंबन के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे कई कल्याणकारी और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को शुरू करके शहरी झोपड़पट्टियों और पुनर्वास कॉलोनियों के बीच भी काम करता है। यह सैंकड़ों जिलों में साल भर लाखों गतिविधियों को चलाता है। आपदा (बाढ़, भुकम्प, आदि) के समय बढ़-चढ़कर समाज हर हिस्से में सहायता के लिए बिना भेद-भाव तत्पर रहती है। बाहरी कड़ियाँ सेवा भारती का जालघर देश को सोशल इंजीनियर चाहिए सेवा भारती ने नए कीर्तिमान स्थापित किए सेवा भारती के कुछ और प्रकल्प भी है जिसमें मातृ मंडल सेवा भारती युवा भारती इत्यादि हैं मातृ मंडल सेवा भारती बहनों का एक कार्यक्रम है जिसके माध्यम से बहुत सारे संस्कार केंद्र शिक्षा केंद्र सिलाई केंद्र कढ़ाई केंद्र महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य किए जाते हैं विभिन्न विभिन्न सेवा बस्तियों में कार्य करने हेतु प्रकल्प चलाए जाते हैं जिसमें महिलाओं से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है जो महिलाएं सिलाई कढ़ाई सीखना चाहती हैं उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु ट्रेनिंग दी जाती है उनके बच्चों को या आसपास के बच्चों को संस्कार केंद्र की मदद से संस्कार दिए जाते हैं जिसमें प्रातः उठना माता पिता का चरण स्पर्श परिवार में रहना अच्छे से बर्ताव करना पढ़ाई करना चित्रकला संगीत सामान्य ज्ञान संस्कृत अन्य विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है और उनका उत्साहवर्धन किया जाता है ऐसे कार्य सेवा भारती के द्वारा ही किए जाते हैं