411 REFERENCE · Wikipedia
सत्य नारायण व्रत कथा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सत्य नारायण व्रत कथा Devotees.jpg १९४० के दशक का बंगाली धार्मिक चित्र जिसमें पुजारी एवं भक्त दिख रहे हैं। १९४० के दशक का बंगाली धार्मिक चित्र जिसमें पुजारी एवं भक्त दिख रहे हैं। सत्य नारायण व्रत कथा सत्य नारायण व्रत कथा हिन्दू, भारतीय, भारतीय प्रवासी सभी दु:खों से मुक्त, कलिकाल में सत्य की पूजा विशेष रूप से फलदायीहोती है। मनोवांछित फल
स्कन्द पुराण कोई भी हिन्दू
सत्य को नारायण (विष्णु) के रूप में पूजना ही सत्यनारायण भगवान की पूजा है। इसका दूसरा अर्थ यह है कि संसार में एकमात्र भगवान नारायण ही सत्य हैं, बाकी सब माया है।
भगवान की पूजा कई रूपों में की जाती है, उनमें से भगवान का सत्यनारायण स्वरूप इस कथा में बताया गया है। इसके मूल पाठ में पाठान्तर से लगभग 170 श्लोक संस्कृत भाषा में उपलब्ध है जो पाँच अध्यायों में बँटे हुए हैं। इस कथा के दो प्रमुख विषय हैं- जिनमें एक है संकल्प को भूलना और दूसरा है प्रसाद का अपमान।
व्रत कथा के अलग-अलग अध्यायों में छोटी कहानियों के माध्यम से बताया गया है कि सत्य का पालन न करने पर किस प्रकार की समस्या आती है। इसलिए जीवन में सत्य व्रत का पालन पूरी निष्ठा और सुदृढ़ता के साथ करना चाहिए। ऐसा न करने पर भगवान न केवल नाराज होते हैं अपितु दण्ड स्वरूप सम्पत्ति और बन्धु बान्धवों के सुख से वंचित भी कर देते हैं। इस अर्थ में यह कथा लोक में सच्चाई की प्रतिष्ठा का लोकप्रिय और सर्वमान्य धार्मिक साहित्य हैं। प्रायः पूर्णमासी को इस कथा का परिवार में वाचन किया जाता है। अन्य पर्वों पर भी इस कथा को विधि विधान से करने का निर्देश दिया गया है।http://religion.bhaskar.com/news/JM-JMJ-KAK-satyanarayana-puja-4965170-NOR.html क्यों करते हैं घर में सत्यनारायण भगवान की कथा? 7 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160817211553/http://religion.bhaskar.com/news/JM-JMJ-KAK-satyanarayana-puja-4965170-NOR.html 17 अगस्त 2016 dead
इनकी पूजा में केले के पत्ते व फल के अतिरिक्त पंचामृत, पंचगव्य, सुपारी, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, दूर्वा की आवश्यकता होती है जिनसे भगवान की पूजा होती है। सत्यनारायण की पूजा के लिए दूध, मधु, केला, गंगाजल, तुलसी पत्ता, मेवा मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। इन्हें प्रसाद के रूप में फल, मिष्टान्न के अतिरिक्त आटे को भून कर उसमें चीनी मिलाकर एक प्रसाद बनता है जिसे पँजीरी कहा जाता है, उसका भी भोग लगता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्री सत्यनारायण व्रत कथा (सभी अध्याय का हिन्दी अनुवाद). भक्ती तक
श्री सत्यनारायण व्रत कथा. पंजाब केसरी
श्री सत्यनारायण व्रत कथा. गद्य कोष
www.odia.org. The Oriya book of Shree Satyanarayana Pala
श्री सत्यनारायण जी की आरती . भक्ती तक
श्रेणी:संस्कृति
श्रेणी:हिन्दू त्यौहार
श्रेणी:धार्मिक त्यौहार