Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एबिगेल जॉनसन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एबिगेल पियरेपोंट जॉनसन (जन्म 19 दिसंबर 1961) एक अमेरिकी अरबपति व्यवसायी, निवेश प्रबंधक और फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। वह कंपनी की संस्थापक परिवार की तीसरी पीढ़ी से संबंध रखती हैं। उनके परिवार और उससे संबद्ध संस्थाओं के पास फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स में लगभग 40% हिस्सेदारी है। इस कंपनी की स्थापना उनके दादा एडवर्ड सी. जॉनसन II ने 1946 में की थी। फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स दुनिया की सबसे बड़ी निवेश प्रबंधन कंपनियों में से एक है। वर्ष 2025 तक इसके पास लगभग 23 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की ग्राहक संपत्तियाँ और दुनिया भर में करोड़ों खाताधारक हैं। कंपनी का स्वामित्व मुख्य रूप से जॉनसन परिवार और उसके कर्मचारियों के पास है, इसलिए इसे सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियों की तरह बाहरी शेयरधारकों के दबाव का सामना नहीं करना पड़ता। == प्रारंभिक जीवन और शिक्षा == इनका जन्म 19 दिसंबर 1961 को बोस्टन में हुआ था। बचपन में उन पर अपने परिवार के व्यवसाय में शामिल होने का कोई विशेष दबाव नहीं था। लेकिन वे अपने पिता के काम और वित्तीय जगत से प्रभावित थीं। उन्होंने बकिंघम ब्राउन एंड निकोल्स स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1984 में होबार्ट और विलियम स्मिथ कॉलेज से कला इतिहास (आर्ट हिस्ट्री) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद, 1985 में उन्होंने बूज एलन हैमिल्टन में एक सलाहकार (कंसल्टेंट) के रूप में कार्य शुरू किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने भावी पति से हुई। बाद में उन्होंने 1988 में हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। == पेशा == इन्होंने 1988 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से स्नातक करने के बाद फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स में काम शुरू किया। इस कंपनी की स्थापना उनके दादा एडवर्ड सी. जॉनसन II ने 1946 में की थी। उस समय उनके पिता एडवर्ड सी. जॉनसन III इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) थे। जॉनसन ने अपने करियर की शुरुआत एक विश्लेषक (एनालिस्ट) और पोर्टफोलियो प्रबंधक (पोर्टफोलियो मैनेजर) के रूप में की। 2001 में उन्हें फिडेलिटी एसेट मैनेजमेंट का अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) बनाया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने अपने पिता के कुछ व्यावसायिक निर्णयों का विरोध किया। इसी कारण उन्हें सी.ई.ओ.पद से हटाने के लिए मतदान कराने की कोशिश की गई लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका। == सन्दर्भ ==