411 REFERENCE · Wikipedia
व्हाइट कॉलर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
व्हाइट कॉलर
White Collar 2009 logo.svg
पुलिस प्रक्रियात्मककॉमेडी-ड्रामा
जैफ़ ईज़टीन
मैट बोमर टिम डीके विली गार्सं मार्शा थॉमसन टिफ्फनी थिएसेन नेटली मोरालेस हिलेरी बर्टन शरीफ़ एटकिंस
अंग्रेज़ी
5
64
फॉक्स टेलिविज़न स्टूडियोज़जैफ ईज़टीन एंड वॉरियर जॉर्ज प्रोडक्शंस
जैफ ईज़टीन
न्यूयॉर्क शहर
बहु-कैमरा
42 मिनट
यूएसए नेटवर्क
1080i (HDTV)
डॉल्बी डिजिटल 5.1
23 अक्टूबर 2009
वर्तमान
http://www.usanetwork.com/series/whitecollar/
व्हाइट कॉलर अमेरिकी टेलिविज़न शृंखला है जिसका प्रीमियर यूएसए नेटवर्क पर 23 अक्टूबर 2009, को हुआ था। इसका निर्माण जैफ़ ईज़टीन ने किया तथा मुख्य भूमिका में मैट बोमर और टिम डीके हैं। शृंखला की कहानी शातिर ठग नील कैफ्री (बोमर) और एफबीआई स्पेशल एजेंट पीटर बर्क के इर्दगिर्द घूमती है।
9 मार्च 2010, को 14 प्रकरणों वाले प्रथम सत्र का अंतिम प्रकरण प्रसारित हुआ। 13 जुलाई 2010, को शृंखला के दूसरे सत्र का प्रीमियर हुआ जो 8 मार्च 2011, तक चला। दूसरे सत्र में प्रथम सत्र की तुलना में तीन अधिक प्रकरण हैं। इतने ही प्रकरण तीसरे और चौथे सत्र में भी हैं जिनका प्रीमियर क्रमशः 7 जून 2011 और 10 जुलाई 2012 को हुआ। 5 मार्च 2013, को चौथे सत्र का सोलहवां प्रकरण प्रसारित हुआ। पाँचवे सत्र का प्रीमियर पिछले सत्रों की तुलना में कुछ महीनों की देरी से 17 अक्टूबर 2013, को हुआ। ईज़टीन की अपनी दूसरी अन्य परियोजनाओं के लिए प्रतिबद्धता के कारण इस सत्र में प्रकरणों की संख्या घटा कर 13 कर दी गई।
अवलोकन
नील कैफ्री एक शातिर ठग, जालसाज और चोर है जिसे तीन वर्षों के अथक प्रयास के पश्चात एफबीआई स्पेशल एजेंट पीटर बर्क पकड़ लेता है। अपनी चार वर्ष की सजा पूर्ण होने से केवल कुछ महीने पहले कैफ्री जेल से भाग जाता है। वो ऐसा अपनी प्रेमिका केट को ढूंढने के लिए करता है। बर्क उसे फ़िर से ख़ोज कर जेल में पहुँचा देता है। केट को ढूंढने में असफ़ल कैफ्री इस बार एफबीआई के समक्ष एक सौदे का प्रस्ताव रखता है जिसके अंतर्गत उसे जेल से टखने मॉनिटर के साथ मुक्त कर दिया जाए और उसके बदले वह एफबीआई की दूसरे व्हाइट कॉलर अपराध सुलझाने में मदद करेगा। शुरुआती हिचकिचाहट के पश्चात बर्क प्रस्ताव से सहमत हो जाता है और इस तरह एक ऐसी अपरंपरागत व्यवस्था शुरू हो जाती है जिसमें चोर पुलिस की मदद करता है।
बाहरी कड़ियाँ
White Collar व्हाइट कॉलर
http://www.usanetwork.com/series/whitecollar/
1358522 व्हाइट कॉलर
WhiteCollarUSA व्हाइट कॉलर
whitecollar व्हाइट कॉलर
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम
श्रेणी:दशक 2000 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:दशक 2010 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:अमेरिकी अपराध टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:अमेरिकी नाटक टेलीविजन शृंखला
श्रेणी:अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा टेलिविज़न शृंखलाएँ