411 REFERENCE · Wikipedia
वजूद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वजूद वजूद.jpg वजूद का पोस्टर एन चन्द्रा एन चन्द्रा अनु मलिक कमलेश पांडे (संवाद) माधुरी दीक्षित, नाना पाटेकर, मुकुल देव, रम्या कृष्णन 11 दिसम्बर, 1998 भारत हिन्दी
वजूद 1998 की भारतीय हिन्दी फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित शामिल हैं।इस फिल्म के रीमेक में दिख सकती है माधुरी और नाना की दमदार जोड़ी https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-madhuri-dixit-and-nana-patekar-to-team-up-for-hindi-remake-of-salt-n-pepper-13608694.html 31 अक्टूबर 2018 दैनिक जागरण 19 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20181101015352/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-madhuri-dixit-and-nana-patekar-to-team-up-for-hindi-remake-of-salt-n-pepper-13608694.html 1 नवंबर 2018 live इसका निर्देशन, कहानी लेखन और निर्माण एन चन्द्रा ने किया है।
संक्षेप
मल्हार (नाना पाटेकर), जो एक गरीब टाइपिस्ट क्लर्क का बेटा है। वह एक बहुमुखी चरित्र है जो नाटकों में ट्रॉफी जीतता है लेकिन कभी उसके पिता द्वारा इसकी सराहना नहीं की जाती है। अपने कॉलेज में नाटक लिखते और निर्देशित करते समय वह एक बहुत समृद्ध लड़की अपूर्वा (माधुरी दीक्षित) से मिलता है और उसके प्यार में पागल हो जाता है। जब वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीतती है, तो वह मंच पर मल्हार को बुलाती है और उसे सारा श्रेय देती है। मल्हार इस भाव को अपूर्वा के प्यार के रूप में गलत समझता है।
इस बीच, अपूर्वा और निहाल (मुकुल देव) एक दूसरे के प्यार में पड़ते हैं। निहाल के पिता, जो एक अमीर नौकरशाह हैं, उनकी शादी करने का फैसला करते हैं। मल्हार समझता है कि यह विवाह अपूर्वा की इच्छा के खिलाफ है। उसके विरोध में निहाल के पिता गलती से मर जाते हैं। मल्हार को जेल हो जाती है। अब निहाल अपने पिता की मौत के कारण अपनी पहचान और स्थिति खो देता है। इसलिए अपूर्वा के पिता निहाल के साथ उसकी सगाई को तोड़ देते हैं।
मल्हार जेल से भाग निकलता है और फिर गलत तरीके से त्वरित पैसे कमाने लगता है। उसे सोफिया (रम्या कृष्णन) के रूप में सहयोगी मिल जाती है, जो इन अपराधों में उसकी मदद करती है। वह उससे प्यार करना शुरू कर देती है लेकिन वह अपूर्वा से प्यार करता रहता है। निहाल, जो अब एक पुलिस अधिकारी है, शहर में "अजनबी हत्यारे" के रहस्य को हल करने के लिए अब पत्रकार, अपूर्वा से मिलता है। पुलिस आयुक्त (शिवाजी साटम) स्थानीय राजनीतिक नेता और जनता की ओर से अपराधी को पकड़ने के लिए बहुत दबाव में हैं। जब सोफिया जान जाती है कि मल्हार उससे प्यार नहीं करता, बल्कि अपूर्वा से प्यार करता है, वह बहुत परेशान हो जाती है और खुद को मार देती है। आखिरकार, जब मल्हार अपूर्वा के आमने सामने आता है, तो वह उससे कहती है कि वह कभी भी उससे प्यार नहीं करती थी। दिल टूटने के बाद, मल्हार पकड़ा जाता है और अंत में नाटकीय रूप से मर जाता है।
मुख्य कलाकार
नाना पाटेकर - मल्हार गोपालदास अग्निहोत्री / कर्नल. राठी
माधुरी दीक्षित - अपूर्वा चौधरी
मुकुल देव - निहाल जोशी
रम्या कृष्णन - सोफिया / शालिनी / अमीना
जॉनी लीवर - इंस्पेक्टर रहीम खान
जगदीप - बाघ सिंह
कुनिका - श्रीमती चावला
संजय मिश्रा - कंचन (कैमरा ऑपरेटर)
परीक्षत साहनी - अभिजीत जोशी
माया अलग - अभिजीत की पत्नी
तेज सप्रू - अपूर्वा के बॉस
शिवाजी साटम - मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में
गुलजार - अतिथि भूमिका में
संगीत
गीत गायक जावेद अख्तर अनु मलिक और हम तुम अलका याज्ञिक, कुमार सानु 7:01 कैसे बताऊँ मैं तुम्हें नाना पाटेकर 4:17 मैं क्या करूँ क्या करूँ अलका याज्ञिक 7:23 मैं सोचता हूँ तुम्हारी दुनिया कुमार सानु, अलका याज्ञिक 6:32 सनम तुम हम पर मरते हो कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण 6:23 कि टूट गई तड़क करके कविता कृष्णमूर्ति, सपना अवस्थी 6:37
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt0287111 वजूद
श्र:1998 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में