411 REFERENCE · Wikipedia
हरीपाल कौशिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हरिपाल कौशिक (2 फरवरी 1934 - 25 जनवरी 2018) एक भारतीय मैदानी हॉकी खिलाड़ी, सैन्य अधिकारी और टेलीविजन वृत्त विवरणकार (कमेंटेटर) थे। उन्होंने 1956 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और 1964 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। वह 1966 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सहायक कप्तान थे, और बाद में एक मैदानी हॉकी प्रशासक और टेलीविजन कमेंटेटर रहे। वह हॉकी इनसाइड राइट तथा सेंटर फारवर्ड के तौर पर खेलते थे। उन्हें 1999 में खेलों में उत्कृष्टता के लिए भारत सरकार अर्जुन पुरस्कार मिला।https://www.hockeyindia.org/hall-of-fame/arjuna-award Arjuna Award Hockey India en 2019-12-11 https://web.archive.org/web/20190921022618/https://www.hockeyindia.org/hall-of-fame/arjuna-award 21 सितंबर 2019 dead 21 सितंबर 2019 https://web.archive.org/web/20190921022618/https://www.hockeyindia.org/hall-of-fame/arjuna-award
प्रारंभिक जीवन
हरीपाल कौशिक का जन्म 2 फरवरी, 1934 को जालंधर छावनी के पास खुसरोपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम तीरथ राम कौशिक था। भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से स्नातक पास करने के बाद उन्होंने भारतीय सैन्य सेवा से जुड़े।https://www.dainiktribuneonline.com/2012/12/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-2/ सुनहरे दौर के हॉकी खिलाड़ी हरीपाल कौशिक 2012-12-06 दैनिक ट्रिब्यून hi-IN 2019-12-11 https://web.archive.org/web/20130118205743/http://dainiktribuneonline.com/2012/12/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-2/ 18 जनवरी 2013 dead 18 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130118205743/http://dainiktribuneonline.com/2012/12/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-2/
सैन्य सेवा
1959 में भारतीय सेना में कौशिक ने सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन में सेवाएं दीं। कौशिक को 1962 की भारत-चीन युद्ध के मैदान पर "अनुकरणीय साहस और आत्म-उपेक्षा" के लिए भारत सरकार ने 1963 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।https://gallantryawards.gov.in/hi/Awardee/hari-pal-kaushak HARI PAL KAUSHAK वीरता पुरस्कार gallantryawards.gov.in 2019-12-11 https://web.archive.org/web/20190803045331/http://gallantryawards.gov.in/hi/Awardee/hari-pal-kaushak 3 अगस्त 2019 live वह लेफ्टिनेंट-कर्नल के पद तक पहुंचे। 1983 में फौज से उन्होंने पूर्वकालिक सेवानिवृत्ति ली।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के हॉकी खिलाड़ी
श्रेणी:हॉकी