411 REFERENCE · Wikipedia
एलएचसी-एफ प्रयोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एलएचसी-एफ अथवा लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर-फॉरवर्ड (अंग्रेज़ी: Large Hadron Collider forward), सर्न स्थित वृहद हेड्रॉन संघट्टक त्वरक पर स्थित सात संसूचकों में से एक है, यह एक विशिष्ट उद्देश्य प्रयोग है जिसका मुख्य कार्य खगोल कण (ब्रह्माण्ड किरणों) भौतिकी के क्षेत्र में है। यह प्रयोग "अग्र"दिशा में निर्मित कणों को संसूचित करने के लिए तैयार किया गया प्रयोग है जो लगभग् कीरण की दिशा में ही बनते हैं। अतः यह प्रयोग अन्योन्य क्रिया बिन्दु के दोनो ओर १४० मीटर दूर तक स्थापित किया गया है। इसकी यह आकृति इसके लिए पर्याप्त है की एक ओर सामान्य प्रयोजन प्रयोग को इसके साथ स्थपित किया जा सके। अतः यह प्रयोग, एटलस के साथ अन्योन्य क्रिया बिन्दु साझा करता है।
== प्रयोजन ==
एलएचसी-एफ प्रयोग का मुख्य प्रयोजन संघट्टक द्वार जनित उदासीन पाई कणों (π0) की संख्या और ऊर्जा का मापन करना है। यह परा-उच्च ऊर्जा ब्रह्माण्ड किरणों को समझाने में सहायक हो सकता है।
== सन्दर्भ ==
LHCf section on US/LHC वेबपृष्ट
LHCf: एक लघु नव प्रयोग एलएचसी में शामिल (a tiny new experiment joins the LHC), सर्न कूरियर, 1 नवम्बर 2006, पुनः प्राप्त 2009-03-25.
एलएचसी पर एलएचसी-एफ प्रयोग
एलएचसी-एफ की तकनीकी डिजाइन रिपोर्ट
O Adriani et al. (LHCf Collaboration) (2008). "The LHCf detector at the CERN Large Hadron Collider". Journal of Instrumentation. 3 (8): S08006. बिबकोड:2008JInst...3S8006T. डीओआई:10.1088/1748-0221/3/08/S08006. (Full design documentation)