Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिट: द फर्स्ट केस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिट: द फर्स्ट केस 2020 की भारतीय तेलुगू भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह शैलेश कोलानु द्वारा निर्देशित और प्रशांति तिपिरनेनी द्वारा निर्मित है।इस तेलुगू फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव, एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/rajkummar-rao-to-star-in-the-hindi-remake-of-telugu-superhit-cop-thriller-hit 28 जून 2023 अमर उजाला hi इसमें विश्वक सेन और रूहानी शर्मा हैं।Dundoo Sangeetha Devi https://www.thehindu.com/entertainment/reviews/hit-review-this-vishwak-sen-starrer-directed-by-debutant-sailesh-kolanu-is-a-riveting-thriller/article30941352.ece 'HIT' movie review: This Vishwak Sen-starrer hits close to the bull's eye 28 फरवरी 2020 द हिन्दू 27 मार्च 2020 कथानक तेलंगाना राज्य की होमिसाइड इंटरवेंशन टीम (एचआईटी) के एक पुलिस अधिकारी विक्रम रुद्रराजू पर आधारित है। एक अठारह वर्षीय लड़की लापता हो चुकी है। विक्रम को इसकी जांच करने का काम सौंपा जाता है। द फर्स्ट केस 28 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में जारी हुई थी। https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movie-reviews/hit-the-first-case/movie-review/74382350.cms Hit: The First Case Movie Review : A film worth watching, especially if you're a fan of crime dramas 28 फ़रवरी 2020 द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 27 मार्च 2020 इस फिल्म के बाद हिट: द सेकेंड केस नामक एक अगली कड़ी जारी हुई। शैलेश कोलानु ने इस फ़िल्म का इसी शीर्षक से हिन्दी में रीमेक बनाया है। वह जुलाई 2022 में जारी हुई थी। कहानी विक्रम रुद्रराजू (विश्वक सेन) तेलंगाना सीआईडी में एक पुलिस अधिकारी है। वहां वह होमिसाइड इंटरवेंशन टीम एचआईटी यानी हिट में काम करता है। वह एक तेजतर्रार व्यक्ति है, जो छोटी से छोटी जानकारी हासिल करने की क्षमता के साथ मामलों को सुलझाता है। इस प्रकार वह अपने वरिष्ठ, विश्वनाथ का विश्वास हासिल करता है। वह अपनी सहकर्मी और एक फोरेंसिक अधिकारी नेहा (रूहानी शर्मा) से प्यार करता है। रोहित विक्रम का करीबी दोस्त और सहकर्मी है। वह ज्यादातर मामलों में उसका साथ देता है। पर विक्रम ज्यादातर एक अन्य अधिकारी अभिलाष के साथ बहस में ही रहता है। विक्रम कभी-कभी अपने पिछले अनुभव के कारण तनाव में चला जाता है। वह कई बार इसकी गोलियाँ नहीं लेता है। उसका मानना है कि इससे उसकी क्षमताएं धीमी हो जाती हैं। मुख्य कलाकार विश्वक सेन — विक्रम रुद्राराजू रूहानी शर्मा — नेहा चैतन्य सगिराजू — रोहित ब्रह्माजी — आर. शिंदे हरि तेजा — शीला मुरली शर्मा — इब्राहिम शेख भानु चंदर — विश्वनाथ कल्पिका गणेश — डॉ. रूपा नवीना रेड्डी — स्वप्ना रवि राजा — फहद के रूप में सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 11490170 श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में श्रेणी:2020 की फ़िल्में