411 REFERENCE · Wikipedia
स्याल्दे विकास खंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्याल्दे विकास खंड उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जनपद का एक सामुदायिक विकास खंड है। जो कि पौड़ी जिले से सीमा बनाता है। इस ब्लॉक के स्थलों में देघाट प्रमुख है। स्वतंत्रता संग्राम 19 अगस्त 1942 में देघाट नामक स्थान पर ही आंदोलनकारियों पर अंग्रेजों द्वारा गोली चलाई गई थी जहां पर आज भी शहीद स्मारक बनाया गया है तथा यहां हर वर्ष शहीद दिवस 19 अगस्त को मनाया जाता है।
स्यालदे विकासखंड विनोद नदी की सुरम्य घाटी में बसा हुआ एक मनोरम पर्यटक स्थल है जहां से आप देघाट, गैरसैंण, वृद्धकेदार , विनसर , कालिका माता मंदिर आदि पर्यटक स्थलों पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
यहां यातायात के रूप में सड़क परिवहन विकसित है , इस विकासखंड की दूरी रामनगर से लगभग 150 km है। स्याल्दे जो कि अब तहसील भी है में अनको स्कूल हैं ।
श्रेणी:उत्तराखण्ड के सामुदायिक विकास खंड