Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टाइटन (चंद्रमा)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शनि के चंद्रमा अन्य प्रयोग टाइटन टाइटन सैटर्न षष्टम टाइटैनियन 200px|Titan in natural color कैसिनी-हायगन्स अंतरिक्ष-यान से टाइटन का दृश्य #ffa812 यदि अन्यथा न दिया हो तो: http://ssd.jpl.nasa.gov/horizons.cgi#top JPL HORIZONS सौर मंडल आंकड़े सोलर सिस्टम डायनमिक्स नासा, जेट प्रोपल्ज़न प्र्योगशाला 19 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20121007034731/http://ssd.jpl.nasa.gov/horizons.cgi#top 7 अक्तूबर 2012 live हां क्रिस्टियान हायगन्स २५ मार्च १६५५ 1221870 कि.मी 0.0288 15.945 दिन 0.34854 ° (शनि की भूमध्य रेखा को) शनि हां 2576 2 km (0.404 Earths)R.A. Jacobson et al.. 2006 The gravity field of the saturnian system from satellite observations and spacecraft tracking data https://archive.org/details/sim_astronomical-journal_2006-12_132_6/page/2520 The Astronomical Journal 132 6 2520–2526 10.1086/508812 8.3 7 km2 1.3452 0.0002 23 kg (0.0225 Earths) 1.8798 0.0044 g/cm3 1.352 m/s2 (0.14 g) 2.639 km/s सिंक्रोनस शून्य 0.22D.R. Williams अगस्त 21, 2008 Saturnian Satellite Fact Sheet NASA http://nssdc.gsfc.nasa.gov/planetary/factsheet/saturniansatfact.html 02 10 2002 https://web.archive.org/web/20100430122034/http://nssdc.gsfc.nasa.gov/planetary/factsheet/saturniansatfact.html 30 अप्रैल 2010 live 7.9 93.7 K (-179.5 °C)G. Mitri et al. 2007 Hydrocarbon Lakes on Titan http://www.lpl.arizona.edu/~showman/publications/mitri-etal-2007-lakes.pdf PDF Icarus 186 2 385–394 10.1016/j.icarus.2006.09.004 1 दिसंबर 2009 https://web.archive.org/web/20080227112028/http://www.lpl.arizona.edu/~showman/publications/mitri-etal-2007-lakes.pdf 27 फ़रवरी 2008 dead हां 146.7 kPa 98.4% nitrogen (N2)1.6% methane (CH4) The abundances of constituents of Titan’s atmosphere from the GCMS instrument on the Huygens probe https://archive.org/details/sim_nature-uk_2005-12-08_438_7069/page/778 H. B. Niemann, et al. Nature 438 779–784 2005 10.1038/nature04122 टाइटन (Titan), या शनि षष्टम, सौर मंडल के शनि ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा है। यह सौर मंडल के सभी चंद्रमाओं में वातावरण वाला एकमात्र ज्ञात चंद्रमा है, और पृथ्वी के अलावा एकमात्र ऐसा खगोलीय पिंड है जिसके सतही तरल स्थानों, जैसे नहरों, सागरों आदि के ठोस प्रमाण उपलब्ध हों। News Features: The Story of Saturn http://saturn.jpl.nasa.gov/news/features/saturn-story/moons.cfm Cassini-Huygens Mission to Saturn & Titan NASA & Jet Propulsion Lab 8 जनवरी 2007 https://web.archive.org/web/20051202030828/http://saturn.jpl.nasa.gov/news/features/saturn-story/moons.cfm 2 दिसंबर 2005 dead The lakes of Titan Stofan, E. R. Elachi, C.; et al. 1 445 61–64 Nature जनवरी 4, 2007 10.1038/nature05438 27 अगस्त 2007 यूरोपीय-अमेरिकी कासीनी अंतरिक्ष यान के साथ गया उसका अवतरण यान, हायगन्स, १६ जनवरी २००४ को टाइटन के धरातल पर उतरा जहाँ उसने भूरे-नारंगी रंग में रंगे टाईटन के नदियों-पहाडों और झीलों-तालाबों वाले चित्र भेजे। टाइटन के बहुत ही घने वायुमंडल के कारण इससे पहले उसकी ऊपरी सतह को देखना या उसके चित्र ले पाना संभव ही नहीं था।4608136,00.html टाइटन की पृथ्वी से अनोखी समानताजून 2020 InternetArchiveBot २००८ अगस्त के मध्य में ब्राज़ील की राजधानी रियो दी जनेरो में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के सम्मेलन में ऐसे चित्र दिखाये गये और दो ऐसे शोधपत्र प्रस्तुत किये गये, जिनसे पृथ्वी के साथ टाइटन की समानता स्पष्ट होती है। ये चित्र और अध्ययन भी मुख्यतः कासीनी और होयगन्स से मिले आंकड़ों पर ही आधारित थे। वातावरण thumb|left|टाइटन का धुंधमय वातावरण sobgood thumb|left|उतरी ध्रुव thumb|left|मौसमी बदलाव यान के यहां उतरते समय चारो तरफ काफ़ी धुंध थी पर वह इतनी पारदर्शी थी कि होयगन्स के कैमरे ४० किलोमीटर की ऊंचाई से ही नीचे के दृश्य के फ़ोटो लेने में सक्षम हो पाये। वह कई परतों वाले वायुमंडल से गुज़रता हुआ एक ऊबड़- खाबड़ जगह पर उतरा। वायुमंडल में उसे बिजली कौंधने के संकेत भी मिले। होयगन्स अभियान प्रबंधक जौं पियेर लेब्रेतां के अनुसार इस का मतलब है कि टाइटन का वायुमंडल चंचल है। वहां उस समय तेज़ हवाएं चल रही थीं। पैराशूट के सहारे उतरना काफी झूलेदार रहा होगा। होयगन्स में रखे विश्लेषण उपकरणों ने टाइटन की हवा में तैरने वाले तत्वों का जो विश्लेषण किया, उससे पता चला कि उसके बादल मुख्यतः ईथेन और मीथेन गैसों के बने होते हैं। इन बादलों से मुख्यतः तरल मीथेन की वर्षा होती है। होयगन्स को अपनी यात्रा के दौरान ऐसी कोई बरसात नहीं मिली। इस तरल मीथेन गैस वर्षा से उसके गैस बनने और बरसने का चक्र पृथ्वी पर पानी की बरसात के समान ही होता है। यान के नीचे की जमीन भीगी हुई रेत जैसी दृढ़ थी, फिर भी यान इस जमीन में लगभग १० सेंटीमीटर धंस गया था और एक तरफ को हल्का सा झुक गया था। शनि के इस उपग्रह और पृथ्वी के बीच और भी कई समानताएं हैं। टाइटन पर ज्वालामुखी जैसी क्रियाएं भी देखने में आती हैं और यहां खाइयां, नदियों के पाट और मुहाने भी दिखते हैं, किन्तु बड़े पहाड़ नहीं दिखे। बहुत कम क्रेटर-जैसे गोलाकार गड्ढे हैं और किसी प्रकार का जीवन नहीं है। वातावरण अत्यंत ठंडा है। तरल मीथेन यहां पानी का काम करती है। हवा में प्रतिध्वनि भी होती है, पृथ्वी की तरह तरंगें भी पैदा होती हैं। सतह thumb||पृथ्वी की तुलना में टाइटन के रेत के टीले वैज्ञानिक जॉनथन लूनिन के अनुसार होयगन्स जहां उतरा, वहां नीची पहाड़ियों और उनके बीच समतल मैदानों वाली दृश्यावली थी। उतरने से पहले वह एक पहाड़ के ऊपर से होता हुआ गुज़रा। उसने नदियों की कटान से ज़मीन पर बनी टाइटन की ऊपरी सतह पर आकृतियां देखीं, जो एक समतल मैदान की तरफ जा रही थीं। इस इलाके को पार करता हुआ वह एक ऐसी जगह उतरा, जहां पहाड़ियों के बीच आस-पास बड़ी-बड़ी चट्टानें बिखरी हुई थीं। वह कंकड़-पत्थर और बर्फ के टुकड़ों वाली एक समतल जगह पर उतरा। ये चीज़ें शायद पास के पहाड़ों पर से बह कर वहां आयी थीं। ज्वालामुखी यह चंद्रमा पृथ्वी की अपेक्षा बेहद ठंडा है और औसत तापमान शून्य से भी १८० डिग्री सेल्सियस नीचे है, जो साइबेरिया से भी तीन गुना ठंडा है। नदियों और झीलों में पानी के बदले तरल मीथेन गैस बहती है। ज्वालामुखी से बर्फीली अमोनिया निकलती है। वायुमंडल में ९८.४ प्रतिशत नाइट्रोजन गैस है और शेष १.६ प्रतिशत अन्य गैसें हैं जिसमें मीथेन का अनुपात सर्वाधिक है। वायुमंडल बहुत सघन और गुरुत्वाकर्षण बल कम है। टाइटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है। ५.१५० किलोमीटर व्यास वाला ये चंद्रमा पृथ्वी के चंद्रमा से १.६२४ किलोमीटर बड़ा है। उसका घना वायुमंडल पृथ्वी के वायुमंडल के विपरीत एक ऐसा विलोम ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करता है कि सूर्य की किरणें अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाती हैं। इस कारण उसे जितना ठंडा होना चाहिये, उससे कहीं अधिक ठंडा है। चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें शनि ग्रह कासीनी अंतरिक्ष यान सन्दर्भ श्रेणी:टाइटन (शनि का चंद्रमा) श्रेणी:शनि श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:शनि के प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:सौर मंडल