411 REFERENCE · Wikipedia
जब खुली किताब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
{{Infobox film
| name = जब खुली किताब
| image =
| caption = प्रचार पोस्टर
| director = सौरभ शुक्ला
| writer = सौरभ शुक्ला
| based_on = सौरभ शुक्ला का'जब खुली किताब'
| producer = समीर नायर दीपक सेगल नरेन कुमार सौरभ शुक्ला महेश कोरडे
| starring = पंकज कपूर डिम्पल कपाड़िया अपारशक्ति खुराना
| cinematography = अद्री ठाकुर
| editing = कुनाल वाल्वे
| studio = अपलॉज़ एंटरटेनमेंट शू स्ट्रैप फ़िल्म्स
| distributor = ज़ी5
| released = 2024 11 आईएफएफआई https://theprint.in/feature/iffi-2024-saurabh-shukla-pankaj-kapur-manasi-parekh-and-aparshakti-attend-jab-khuli-kitaab-screening/2375992/ IFFI 2024: Saurabh Shukla, Pankaj Kapur, Manasi Parekh, and Aparshakti attend 'Jab Khuli Kitaab' screening द प्रिंट 27 नवम्बर 2024 25 मार्च 2026 2026 03 06 y
| country = भारत
| language = हिन्दी
}}जब खुली किताब सौरभ शुक्ला द्वारा लिखित और निर्देशित सन् 2024 में प्रमोचित हिन्दी भाषा की भारतीय फ़िल्म है।https://www.filmfare.com/reviews/bollywood-movies/jab-khuli-kitaab-review-scenes-from-a-marriage-82175.html Jab Khuli Kitaab Review: Scenes From a Marriage Filmfare.com फ़िल्मफेयर en 6 मार्च 2026 इसका निर्माण अपलॉज़ एंटरटेनमेंट और शू स्ट्रैप फ़िल्म्स ने निर्मित किया। यह शुक्ला के इसी नाम के एक नाटक का फ़िल्म रूपान्तरण है। फ़िल्म में पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया ने बुजुर्ग दम्पति का अभिनय किया है जो विवाह के 50 वर्ष बाद तलाक लेने का निर्णय लिया।https://www.timesnownews.com/entertainment-news/reviews/jab-khuli-kitaab-movie-review-pankaj-kapur-and-dimple-kapadia-dramedy-lacks-emotional-depth-review-153760477 Jab Khuli Kitaab Movie Review: Pankaj Kapur And Dimple Kapadia’s Dramedy Lacks Emotional Depth टाइम्स नाउ en 6 मार्च 2026
फ़िल्म 6 मार्च 2026 को ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग सेवा के रूप में प्रमोचित किया।https://www.moneycontrol.com/entertainment/bollywood/jab-khuli-kitaab-movie-review-love-doubt-and-memories-shape-this-quiet-story-anchored-by-pankaj-kapoor-and-dimple-kapadia-article-13852304.html Jab Khuli Kitaab Movie Review: Love, doubt and memories shape this quiet story anchored by Pankaj Kapoor and Dimple Kapadia श्रीवास्तव अभिषेक 6 मार्च 2026 मनीकंट्रोलhttps://www.ottplay.com/news/jab-khuli-kitaab-release-date-ott-platform-cast-plot-and-more-about-the-romantic-dramedy/095af944f5130 Jab Khuli Kitaab: Release date, OTT platform, cast, plot, and more about the romantic dramedy ओटीटीप्ले en 6 मार्च 2026
कथानक
फ़िल्म का स्थान भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के रानीखेत कस्बे का दिखाया गया है जहाँ गोपाल चन्द्र नौटियाल दो वर्ष से अपनी पत्नी की सेवा में लगा हुआ है। उसकी पत्नी अनुसुया दो वर्ष से कोमा में है। जब अचानक से अनुसुया को होश आता है तब परिवार खुशियों से भर जाता है लेकिन ये खुशियाँ लम्बी नहीं चली। वो अपने पति को अपने संक्षिप्त विवाह-बाह्य संबंध के बारे में बताती है। यह घटना दशकों पहले की है जब उनके विवाह को केवल चार माह हुये थे।
इस खुलासे से हैरान और ठगा हुआ महसूस करते हुए, बुज़ुर्ग गोपाल तलाक़ के लिए आवेदन देने का निर्णय करता हैं। उनके इस निर्णय से उनके बड़े हो चुकी संतानें और स्थानीय समुदाय, सभी गहरे सदमे में आ जाते हैं। यह फ़िल्म इस युगल के सामने आने वाले कानूनी और भावनात्मक नतीजों को दिखाती है, जब वे एक युवा वकील की मदद से इस प्रक्रिया से गुज़रते हैं; और अंततः यह फ़िल्म बुढ़ापे, माफ़ी और लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों की जटिलताओं जैसे विषयों को गहराई से टटोलती है।
पात्र
पंकज कपूर – गोपाल चन्द्र नौटियाल
डिम्पल कपाड़िया – अनुसुया नौटियाल
अपारशक्ति खुराना – आरके नेगी, वकील
मानसी पारेख – आशा, न्यायाधीश
समीर सोनी – परम, गोपाल और अनुसुया का पुत्र
नौहीद सेरुसी – फ़रनाज़
निर्माण
फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा दिसम्बर 2021 में की गयी। इसके निर्देशक सौरभ शुक्ला के अनुसार यह फ़िल्म की पटकथा आध्यम थियेटर फेस्टिवल में प्रस्तुत एक नाटक से ली गयी।https://www.dnaindia.com/bollywood/report-exclusive-not-satya-saurabh-shukla-calls-jab-khuli-kitaab-his-best-work-explains-how-ott-changed-cinema-for-good-you-can-work-without-fear-3202348 Exclusive: Not Satya, Saurabh Shukla calls Jab Khuli Kitaab his 'best work', explains how OTT changed cinema for good: 'You can work without fear of...' सिंह सिमरन डीएनए इंडिया en 6 मार्च 2026 फ़िल्म का मुख्य फ़िल्मांकन सन् 2021 के उत्तरार्द्ध में और सन् 2022 के शुरूआत में हुआ। फ़िल्म का फ़िल्मांकन मुख्य रूप से रानीखेत और उत्तराखण्ड के अन्य स्थानों पर हुआ।https://filminformation.com/featured/jab-khuli-kitaab-complete-21-december-2021/ 'Jab Khuli Kitaab' Complete 21 December 2021 21 दिसम्बर 2021 फ़िल्म इंफोर्मेशन en-US 6 मार्च 2026
समालोचना द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया ने फ़िल्म को 3/5 सितारे देते हुये टिप्पणी की कि फ़िल्म को कपूर व कपाड़िया के शानदार अभिनय ने बांधे रखा लेकिन नाटक से पर्दे पर आने के कारण कुछ दृश्य बहुत धीमे रह गये।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/movie-reviews/jab-khuli-kitaab/ottmoviereview/129129873.cms Jab Khuli Kitaab Movie Review: Pankaj Kapur and Dimple Kapadia shine in a mature story about the quiet strength of love द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया en 6 मार्च 2026 न्यूज़ 18 ने फ़िल्म के भावनात्मक पहलू की सराहना की लेकिन इसमें हास्य को जबर्दस्ती डाला हुआ बताया।https://www.news18.com/movies/reviews/jab-khuli-kitaab-movie-review-pankaj-kapur-dimple-kapadia-shine-in-saurabh-shuklas-emotional-drama-ws-kl-9944980.html Jab Khuli Kitaab Movie Review: Pankaj Kapur-Dimple Kapadia Shine In Saurabh Shukla’s Emotional Drama नारायण यतामन्यू न्यूज़ 18
रीडिफ डॉट कॉम की सुकन्या वर्मा ने कपाड़िया द्वारा अपने अभिनय में दिखाई "गरिमा" की तारीफ़ की लेकिन साथ में लिखा कि फ़िल्म अपनी गति बनाये रखने के लिए संघर्ष करती है।https://www.rediff.com/movies/review/jab-khuli-kitaab-review-dimple-kapadia-pankaj-kapur/20260306.htm Jab Khuli Kitaab Review: Charming, Gentle Humour गहलोत दीपा रीडिफ़ en 26 मार्च 2026 स्क्रॉल डॉट इन ने फ़िल्म को "सीधा-सादा मामला" बताते हुये अपनी अनोखी कहानी का पूरा लाभ उठाने में नाकाम फ़िल्म बताया।https://scroll.in/reel/1091165/jab-khuli-kitaab-review-an-open-and-shut-case-about-divorce-among-seniors ‘Jab Khuli Kitaab’ review: An open-and-shut case about divorce among seniors 6 मार्च 2026 स्क्रॉल डॉट इन en 6 मार्च 2026 अमर उजाला और एबीपी न्यूज़ दोनों ने फ़िल्म के परिवार-केन्द्रित भावनात्मक पहलू की सराहना की। इसमें मुख्य रूप से युगल के मध्य की समझ को सराहा गया।https://news.abplive.com/movie-review/entertainment/jab-khuli-kitaab-review-pankaj-kapur-dimple-kapadia-s-latest-film-brings-families-closer-one-secret-at-a-time-1829989 Jab Khuli Kitaab Review: Pankaj Kapur, Dimple Kapadia’s Latest Film Brings Families Closer, One Secret At A Time भाटिया अमित 6 मार्च 2026 एबीपी लाइव en 26 मार्च 2026https://www.amarujala.com/entertainment/movie-review/jab-khuli-kitaab-film-review-starring-pankaj-kapur-dimple-kapadia-aparshakti-khurana-2026-03-05 Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया दमदार, इमोशंस से भरी फिल्म; आधे में भटकती है कहानी अमर उजाला hi 26 मार्च 2026 6 मार्च 2026 जैन किरण विनोद कुमार
कोईमोई के राजीव विजयकर ने फ़िल्म को 5 में से 4 सितारे देते हुये लिखा, "डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर एक दिल को छू लेने वाले, फिर भी उथल-पुथल भरे पारिवारिक ड्रामा में खूब चमके हैं।"https://www.koimoi.com/bollywood-movies/movie-reviews/jab-khuli-kitaab-movie-review-dimple-kapadia-pankaj-kapur-shine-in-a-warm-yet-turbulent-family-drama/ Jab Khuli Kitaab Movie Review: Dimple Kapadia & Pankaj Kapur Shine In A Warm Yet Turbulent Family Drama विजयकर राजीव 6 मार्च 2026 कोईमोई en-US 6 मार्च 2026
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
28023902
ज़ी5 पर जब खुली किताब''
श्रेणी:2024 की फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्में